Video: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर नजर आए आतंकी, सेना ने वापस खदेड़ा
कुपवाड़ा। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का एक और वीडियो सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे पाकिस्तान से आतंकी एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो 30 जुलाई का है और कुपवाड़ा सेक्टर का है। जैसे ही सेना को आतंकी नजर आए, सेना की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई और इन्हें खदेड़ा गया। सेना के सूत्रों का कहना है कि आतंकी घुसपैठ करके सेना की पोस्ट्स को निशाना बनाने की फिराक में थे।

पुंछ से भी आया था ऐसा वीडियो
अभी कुछ दिनों पहले ही एक और वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में पाक की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के आतंकी पुंछ सेक्टर में नजर आए थे। पाक सेना इसके बाद अपने सैनिकों के शव लेने के लिए आई थी। पाक ने अपने जिन सैनिकों के शव लेने के लिए सफेद झंडा दिखाया उनकी मौत 11 सितंबर को हुई थी। पाक की तरफ से पिछले कुछ दिनों से लगातार फायरिंग जारी है। सेना की तरफ से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया और इस दौरान पाक सेना के दो सैनिक ढेर हो गए। सफेद झंडा एक तरह से समर्पण का प्रतीक होता है। पांच अगस्त को जब से भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया है तब से ही लगातार सीमा पर तनाव बना हुआ है। पाक सेना की ओर से रोज युद्धविराम तोड़ा जा रहा है और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। शनिवार को भी पाक ने रिहायशी इलाकों पर मोर्टार दागे हैं।












Click it and Unblock the Notifications