Video: कारगिल शहीद स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा को आसमान में IAF चीफ ने MiG-21 उड़ाकर दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़। 26 मई को भारतीय वायुसेना (Indian Air Force, IAF) ने कारगिल की जंग के समय ऑपरेशन सफेद सागर लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन में आईएएफ ने अपने बहादुर पायलट स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा को गंवा दिया। उस घटना को 20 वर्ष हो चुके हैं और दो दशक बाद आईएएफ चीफ, चीफ एयर मार्शल बीएस धनोआ ने सोमवार को मिग-21 उड़ाकर स्क्वाड्रन लीडर आहूजा को श्रद्धाजलि दी। इस मौके पर 'मिसिंग मैन' फ्लाइपास्ट के साथ आहूजा को आसमान में सलामी दी गई।

पाकिस्तान ने मिसाइल से किया हमला
आईएएफ चीफ कारगिल की जंग के समय गोल्डन एरो स्क्वाड्रन को कमांड कर रहे थे जोकि श्रीनगर में स्थित है। स्क्वाड्रन लीडर आहूजा उस समय फ्लाइट कमांडर के तौर पर तैनात थे। आहूजा को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। सोमवार को फ्लाइ पास्ट को भटिंडा के भीसियाना एयरबेस पर पूरा किया गया। इस मौके पर वेस्टर्न एयर कमांड के कमांडिंग चीफ एयर मार्शल रघुनाथ नाम्बियार भी मौजूद थे। 27 मई 1999 को स्क्वाड्रन लीडर आहूजा को मिग-21 क्रैश हो गया था और आहूजा पाकिस्तान में जा गिरे थे। आहूजा दरअसल फ्लाइट लेफ्टिनेंट नचिकेता को तलाशने के लिए निकले थे जिनका जेट क्रैश हो गया लेकिन वह भी आहूजा की तरह पाकिस्तान में जा गिरे थे। आहूजा के मिग-21 पर पाकिस्तान ने मिसाइल से हमला किया था। मिसाइल पर हमले के बाद स्क्वाड्रन लीडर आहूजा पैराशूट की मदद से प्लेन से कूद गए थे। कहते हैं कि आहूजा के शव पर पाकिस्तान की सेना ने करीब से गोली मारी थी। पाक ने बाद में उनका शव सरकार को लौटाया था।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications