आज सावन का पहला सोमवार,देशभर के मंदिरों में शिव की आराधना, देखें महाकाल मंदिर में विशेष पूजा का VIDEO
नई दिल्ली। आज सावन का पहला सोमवार है। सावन के पहले सोमवार पर देशभर के मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मंदिरों में जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की, उनका जलाभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

पहली सोमवारी पर भगवान की भस्म आरती में हजारों के तादात में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान से प्रार्थना कर अपनी मन्नतें मांगी। लोगों की मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना करने से मन की हर इच्छा पूरी हो जाती है।
उज्जैन के सातःसाथ देशभर के शिवमंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। कानपुर के आंनदेश्वर मंदिर में तड़के सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ भगवान शिव की पूजा के लिए इकट्ठा हो गई। राजधानी दिल्ली के मंदिरों में भी भक्तों की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications