Video: अब इमरान को आनंद महिंद्रा ने किया ट्रोल, बोले 'थैंक गॉड! यह मेरे हिस्ट्री टीचर नहीं थे'
मुंबई। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ट्विटर पर बुरी तरह से ट्रोल कर डाला है। आनंद ने इमरान के सामान्य ज्ञान पर सवाल उठाने वाला एक वीडियो ट्वीट किया है और लिखा है, 'हे प्रभु! अच्छा हुआ यह सज्जन मेरे इतिहास और भूगोल के टीचर नहीं थे।' आनंद महिंद्रा को ट्विटर पर उनके व्यंग्य और कटाक्ष करने वाले ट्वीट के लिए जाना जाता है। आनंद महिंद्रा ने इमरान का मजाक उनके एक पुराने वीडियो को ट्वीट करते हुए उड़ाया है।
अप्रैल का वीडियो किया ट्वीट
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो ट्वीट किया है वह इमरान के अप्रैल में ईरान दौर से जुड़ा है। इमरान ने यहां पर मीडिया को संबोधित करते हुए जर्मनी और जापान का बॉर्डर एक बता डाला था। इमरान ने यह गलती दरअसल एक उदाहरण देते समय की थी। इमरान बता रहे थे कि कैसे दोनों देशों ने वर्ल्ड वॉर टू के बाद बॉर्डर के क्षेत्र पर ज्वॉइन्ट इंडस्ट्रीज को तैयार किया है जिससे अर्थव्यवस्था को काफी मदद मिली है। इमरान ने कहा, 'बॉर्डर के क्षेत्र पर जर्मनी और जापान, दोनों की ज्वॉइन्ट इंडस्ट्रीज थीं।'

अक्सर ट्रोल होते हैं इमरान
जो वीडियो आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया उसे अप्रैल में भी कई बार शेयर किया गया था और इमरान का जमकर मजाक उड़ाया गया था। इमरान को उस समय उनके ही देश के लोगों ने बुरी तरह ट्रोल किया था। इमरान के ही नागरिकों ने कह डाला था कि उनके देश के प्रधानमंत्री के सामान्य ज्ञान का यह स्तर देखकर उन्हें काफी अफसोस हो रहा है।

फ्रांस की जगह बोल गए जापान
इमरान दरअसल एक उदाहरण दे रहे थे कि कैसे दोनों देशों ने वर्ल्ड वॉर टू के बाद बॉर्डर के क्षेत्र पर ज्वॉइन्ट इंडस्ट्रीज को तैयार किया है जिससे अर्थव्यवस्था को काफी मदद मिली है। इमरान ने कहा, 'बॉर्डर के क्षेत्र पर जर्मनी और जापान, दोनों की ज्वॉइन्ट इंडस्ट्रीज थीं।' ऐसा लगता है कि इमरान जापान और फ्रांस में कनफ्यूज हो गए थे। सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद फ्रांस और जर्मनी ने ज्वॉइन्ट इंडस्ट्रीज शुरू की थी। दोनों देशों के बीच एलिसी ट्रीटी ऑफ फ्रेंडशिप साइन हुई थी। इस संधि के बाद जर्मनी और फ्रांस के बीच आर्थिक और मिलिट्री सहयोग बढ़ा था।

विपक्ष ने बताया था शर्मनाक गलती
इमरान की इस गलती पर अब पाक में विपक्ष ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने इमरान की इस गलती को शर्मनाक करार दिया था। यह पहला मौका नहीं है जब इमरान को किसी गलती के लिए ट्रोल किया गया हो। इमरान अक्सर ही इतिहास से जुड़े तथ्यों में गलती करने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में अफ्रीका का एक उभरता हुआ देश करार दे दिया था।
-
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications