Video: गुजरात की सड़क पर एक साथ घूमने निकले 8 शेर, लोगों की खौफ का माहौल
नयी दिल्ली। गुजरात के जूनागढ़ में लोगों के बीच खौफ का माहौल हैं। लोगों को शेर का डर सता रहा है। डर भी लाजिमी है, क्योंकि यहां की सड़कों पर शेरों का काफिला निकल चुका है। दरअसल जूनागढ़ के पास एक सड़क पर एक साथ 8 शेर घूमते हुए दिखाई दिए। शेरों का ये वीडियो सामने आने के बाद से इलाके के लोगों में डर का मौहाल है।

लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरों के इस झुंड में उनके 2 बच्चे भी शामिल हैं। 8 शेरों का ये झुंड सड़कों पर टहल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में गुजरात के अमरेली जिले में एक शख्स पर तीन शेरों ने हमला कर दिया था। शेरों ने उस पर उस वक्त हमला किया जब वो अपनी बकरी चराने अमरेली जिली गिर के पास गया था। इससे पहले भी मार्च में शेरों ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। ऐसे में 8 शेरों के इस तरह सड़क पर घूमने से लोगों में खौफ का होना लाजिमी है। देखें कैसे गुजरात की सड़कों पर शेरों का झुंड कर रहा है नाइटवॉक...












Click it and Unblock the Notifications