Video: चीन बॉर्डर पर ITBP ऑफिसर को सैल्‍यूट करता 4 साल का क्‍यूट नामग्‍याल

लेह। चार साल का क्‍यूट सा बच्‍चा इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बच्चे का नाम नामग्‍याल है और यह लद्दाख के चुशुल में रहता है। बच्‍चे का वीडियो लद्दाख में चीन बॉर्डर पर तैनात इंडो-तिब्‍बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के ऑफिसर की तरफ से रिकॉर्ड किया गया है। बच्‍चे की कहानी आप जानें उससे पहले आपको बता दें कि लद्दाख के कई हिस्‍सों में जून माह में आईटीबीपी की अतिरिक्‍त टुकड़‍ियों को तैनाती के लिए रवाना किया गया था। आईटीबीपी, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्‍सों में चीन बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात है।

itbp.jpg

Recommended Video

    Ladakh: Social Media पर Viral हो रहा है इस छोटे बच्चे का कड़क Salute । वनइंडिया हिंदी

    ITBP ने ट्वीट किया वीडियो

    बच्‍चे का वीडियो आईटीबीपी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर शेयर किया है। इस बच्‍चे को पूरे जोश के साथ आईटीबीपी ऑफिसर को सैल्‍युट करते हुए देखा जा सकता है। किसी प्रशिक्षित जवान की ही तरह यह बच्‍चा भी ऑफिसर के ऑर्डर पर सावधान और विश्राम के आदेशों को मानता हुआ नजर आ रहा है। आठ अक्‍टूबर को आईटीबीपी का यह वीडियो ट्विटर पर आया था और तब से लेकर अब तक इसे 40,000 से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं। लद्दाख में लोग सुरक्षाबलों की हर संभव मदद के लिए रेडी रहते हैं। चार साल का बच्‍चा नामग्‍याल इस बात का बड़ा उदाहरण है। पांच माह से चीन के साथ जारी टकराव के बीच सेनाओं की मदद को आगे आ रहे हैं। यहां के स्‍थानीय निवासियों की मानें तो जब कभी भी सेना को उनकी जरूरत पड़ेगी, वह बिना कुछ सोच आगे आ जाएंगे। पिछले दिनों 131 जवान लद्दाख स्‍काउट्स से जुड़कर सेना का हिस्‍सा बने हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+