क्या सही में योगी सरकार ने ऐसे की थी कुंभ मेले की तैयारी?
'राष्ट्रवादी सरकार चुनने का' कितना फ़ायदा होता है! इसका उल्लेख करते हुए कई दक्षिणपंथी रुझान वाले फ़ेसबुक और ट्विटर यूज़र्स ने पिछले साल एक तस्वीर पोस्ट की थी जो एक बार फिर शेयर की जा रही है.
इस तस्वीर को 'योगी सरकार द्वारा इलाहाबाद कुंभ मेले की तैयारी का दृश्य' बताया गया है.
कुछ लोगों ने लिखा है कि उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने 'विकास और व्यवस्था के मामले' में सभी को पीछे छोड़ दिया है.
एक जगह ये भी दावा किया गया है कि ये जगमगाती तस्वीर सऊदी अरब की नहीं है, बल्कि कुंभ मेले को लेकर योगी सरकार की तैयारी का दृश्य है.
लेकिन ये सभी दावे झूठे हैं.
दरअसल ये तस्वीर हज (मक्का-मदीना) के समय की है.
अगस्त 2018 में इस तस्वीर को सऊदी अरब के कुछ मीडिया संस्थानों ने छापा भी था.
जिस जगह की ये तस्वीर है उसे मीना वैली कहा जाता है.
सऊदी अरब में बहुत से लोग मीना वैली को 'टेंट सिटी' के नाम से भी जानते हैं.
और जिस पुल के इर्द-गिर्द टेंटों का जमावड़ा दिख रहा है वो किंग ख़ालिद ब्रिज के नाम से मशहूर है.
https://twitter.com/WHOEMRO/status/1032012952340246528
'फ़ैक्ट चेक' की अन्य कहानियाँ:
- मोदी क्यों हारे? ये बताने वाले कथित न्यूयॉर्क टाइम्स के आर्टिकल का सच
- क्या आज़म ख़ान ने की 'BJP को वोट देने की अपील’?












Click it and Unblock the Notifications