Cyclone: अगले 24 घंटों में गुजरात पहुंचेगा चक्रवात 'महा' , 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के मुताबिक, चक्रवात 'महा' लगातार 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, अभी यह गुजरात के पोरबंदर से 480 किलोमीटर दूर है, विभाग के मुताबिक इस तूफान के कल दीव तट से टकराने की आशंका है और इसलिए उसने गुजरात के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, विभाग ने कहा कि चक्रवात 'महा' के कारण 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।

अगले 24 घंटों में गुजरात पहुंचेगा 'महा'

अगले 24 घंटों में गुजरात पहुंचेगा 'महा'

प्रशासन ने तमाम सुरक्षा इंतजाम कर लिए हैं, इस तूफान का असर महाराष्ट्र, उत्तर कोंकण में दिखेगा इसलिए यहां भी आज और कल भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, मछुआरों को समुंदर में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है।

पोरबंदर और दीव के बीच लैंडफॉल कर सकता है तूफान 'महा'

पोरबंदर और दीव के बीच लैंडफॉल कर सकता है तूफान 'महा'

जबकि स्काईमेट के मुताबिक अरब सागर पर बना चक्रवाती तूफान 'महा' अगले 24 घंटों तक प्रभावी बना रहेगा। तूफान 'महा' 7 नवंबर की दोपहर के आसपास पोरबंदर और दीव के बीच लैंडफॉल कर सकता है, इस वक्त तूफान महा वेरावल से यह 660 किलोमीटर दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में जबकि पोरबंदर से 640 किलोमीटर पश्चिम व दक्षिण पश्चिम में दिखाई दे रहा है, इसलिए स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान व निकोबार, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है।

यहां होगी तेज बारिश

यहां होगी तेज बारिश

गुजरात के सौराष्ट्र, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, सूरत, भरूच, आणंद, अहमदाबाद, बोताड़, पोरबंदर, भावनगर, सूरत, भरूच, आणंद, अहमदाबाद, बोताड़, वडोदरा में 7 नवंबर को तेज बारिश होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+