हत्या-लूट का कुख्यात अपराधी CM उद्धव ठाकरे के घर के पास से गिरफ्तार
नई दिल्ली। मुंबई पुलिस को वांटेड अपराधी इरशाद खान को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इरशाद खान को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। इरशाद के पास से एक कंट्री मेड पिस्टल और 7 बुलेट भी बरामद किए गए हैं। इरशाद के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिसके चलते पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। इरशाद पर मुंबई और गुजरात में कई चोरी और हत्या के मामले हैं। मुंबई पुलिस ने इरशाद को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के पास से गिरफ्तार किया है।













Click it and Unblock the Notifications