Wankhede vs Malik: अब काजी मुजम्मिल अहमद ने कहा- 'मुस्लिम हैं समीर तभी तो करवाया था शबाना से निकाह'
मुंबई, 27 अक्टूबर। क्रूज ड्रग्स केस की वजह से चर्चा में आए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े बनाम नवाब मलिक विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। ताजा घटनाक्रम की बात करें तो नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े का एक कथित निकाहनामा अपने ट्विटर हैंडल पर जारी करके आरोप लगाया कि समीर वानखेड़े ने फर्जी तरीके से आईआरएस की नौकरी हासिल की है। बता दें कि उस निकाहनामे में समीर और उनकी पूर्व पत्नी शबाना कुरैशी की तस्वीर है।

' मुस्लिम हैं समीर तभी तो हुआ था शबाना से निकाह'
नवाब मलिक के इस ट्वीट के बाद मुजम्मिल अहमद नाम के काजी ने दावा किया है कि उन्होंने ही साल 2006 में समीर दाऊद वानखेड़े का निकाह शबाना कुरैशी से करवाया था। इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक काजी मुजम्मिल अहमद ने कहा कि 'जो निकाहनामा ट्वीट किया गया है उसमें उन्हीं के हस्ताक्षर हैं और उन्होंने ही ये शादी करवाई थी।'

समीर ने अपने पिता को भी मुस्लिम ही बताया था
काजी ने कहा कि 'समीर जब यहां निकाह के लिए आए थे तो उन्होंने अपने आप को मुस्लिम ही कहा था और उन्होंने अपने पिता को भी मुस्लिम ही बताया था। तभी तो शादी हुई थी वरना गैर मुस्लिम लड़के के साथ एक मुस्लिम लड़की का निकाह हम कैसे कराते? शरीयत इसकी इजाजत नहीं देता। यहां सभी को यही पता था कि समीर मुस्लिम हैं, इसलिए निकाह पढ़ा गया था।'

सच तो ये है कि समीर वानखेड़े झूठ बोल रहे हैं
मुझे नहीं पता कि वो अब क्यों खुद को हिंदू कह रहे हैं? लेकिन यहां जब आए थे तो उन्होंने खुद को मुस्लिम ही बताया था। अगर वो हिंदू नाम बताते तो न निकाह होता और न शादी होती। सच तो ये है कि समीर वानखेड़े झूठ बोल रहे हैं।

क्या कहा था नवाब मलिक ने?
नवाब मलिक ने ट्वीट किया, '7 दिसंबर 2006, गुरुवार को रात 8 बजे मुंबई के लोखंडवाला कॉम्पलैक्स में समीर दाऊद वानखेड़े और शबाना कुरैशी का निकाह हुआ। निकाह में मेहर की रकम 33 हजार रुपए थी। इस निकाह में गवाह नंबर 2 के तौर पर समीर दाऊद वानखेड़े की बड़ी बहन यास्मीन दाऊद वानखेड़े के पति अजीज खान थे।'

शबाना कुरैशी, समीर वानखेड़े की पहली पत्नी थीं
आपको बता दें कि डॉ शबाना कुरैशी, समीर वानखेड़े की पहली पत्नी थीं। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। साल 2017 में समीर ने मराठी स्टार क्रांति रेडकर से शादी की थी, दोनों की शादी हिंदू धर्म से हुई थी। जिसकी तस्वीरें दो दिन पहले ही क्रांति ने ट्वीट की थी। इस शादी से समीर-क्रांति को दो जुड़वा बेटियां हैं।
वानखेड़े ने सारे आरोपों को गलत ठहराया
हालांकि नवाब मलिक के सारे आरोपों को समीर वानखेड़े और उनके परिवार ने गलत बताया है और कहा है कि 'नवाब मलिक के दामाद को समीर वानखेड़े ने ड्रग्स केस में अरेस्ट किया है इसलिए वो उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं।'
यहां देखें Video












Click it and Unblock the Notifications