मुंबई: लगातार बारिश के चलते इमारत की दीवार ढही, कई कारें क्षतिग्रस्त
नई दिल्ली। मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में इमारत की दीवार ढहने की खबर सामने आई है। इमारत के ढह जाने से पार्किंग में खड़ी छह कारें दब गई हैं, जबकि एक बाइक को भी इसमे नुकसान पहुंचा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस की टीम पहुंच गई है। अभी तक इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। इमारत की दीवार लगातार हो रही बारिश की वजह से कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से वह क्षतिग्रस्त होकर ढह गई।













Click it and Unblock the Notifications