Waqf Amendment Bill: क्यों लाया गया वक्फ बिल? अखिलेश यादव ने बताया, केंद्र को भी घेरा
Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार 2 अप्रैल को लोकसभा में एक बार फिर से पेश किया गया। वक्फ सशोधन विधेयक को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया। इस विधेयक पर संसद में एक बार फिर से चर्चा हो है। इस विधेयक पर जारी सियासत के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है।
वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वालों को जमीन से बेहद लगा है। वक्फ की जमीन लेकर बीजेपी अपने लोगों को दे देना चाहती है। इस दौरान अखिलेश ने पूछा कि क्या डिफेंस और रेलवे की जमीन नहीं बेची जा रही है? उन्होंने कहा कि कोई बाहरी खतरे पर सवाल न कर दे, इसलिए ये बिल लाया जा रहा है।

इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि वक्फ मुसलमानों का है और बिल पर उन्हीं की बात नहीं सुनी जा रही है। बीजेपी एक अलोकतांत्रिक पार्टी है और विरोध को ही ताकत समझती है। जब करोड़ों लोग इस बिल के खिलाफ हैं, इसे लाने की रूरत क्या है। वोट में जब से गिरावट आई है, उसे संभालने के लिए ये बिल लाया गया है।
अखिलेश यादव ने वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान कहा, 'जो पार्टी यह कहती है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, वह अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है।' कहा कि बिहार चुनाव में इस बार मैं भी देखूंगा कि कितनी महिलाओं को टिकट दे रहे हैं आप। बीजेपी जब भी कोई नया बिल लाती है, अपनी नाकामी छिपाने के लिए लाती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में कितने हिंदू मारे गए, इस पर पर्दा डालने के लिए ये बिल लाए हैं। कुंभ में आस्था सबकी है और कुंभ कोई पहली बार नहीं हो रहा था। लेकिन, बीजेपी ने ऐसा प्रचार किया कि 144 साल बाद ये कुंभ हो रहा है। इस दौरान अखिलेश ने पूछा कि कुंभ में जो 30 लोग मारे गए, जो एक हजार लोग लापता है, सरकार उनके नाम बताए।
अखिलेश ने कहा कि डिफेंस की जमीन भी भारत की है। क्या डिफेंस और रेलवे की जमीन नहीं बेची जा रही है? वक्फ की जमीन से मंत्री जी बताएं कि बड़ा मुद्दा वो जमीन है जिस पर चीन ने अपने गांव बसाए लिए हैं। कोई बाहरी खतरे पर सवाल न कर दे, इसलिए ये बिल लाया जा रहा है।
इतना ही नहीं,अखिलेश यादव ने आगे कहा कि वक्फ की जमीन लेकर बीजेपी अपने लोगों को दे देना चाहती है। बीजेपी चाहती है कि मुस्लिम उद्वेलित हो और ध्रुवीकरण का मौका मिले। उनको पता है कि ध्रुवीकरण होगा तो वे लाभ उठाने में आगे रहेंगे। कहा कि वक्फ बिल बीजेपी की नफरत का एक और अध्याय है।
ये भी पढ़ें: Waqf Bill: 'अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदना झूठी', गौरव गोगोई, वक्फ संशोधन विधेयक पर गरमाई सियासत












Click it and Unblock the Notifications