Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Waqf Bill: 'अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदना झूठी', गौरव गोगोई, वक्फ संशोधन विधेयक पर गरमाई सियासत

Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर पूरे देश में घमासान बरकरार है। लोकसभा में विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने इस संशोधित वक्फ विधेयक को आज, 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पेश कर दिया गया।

इससे पहले मंगलवार 1 अप्रैल को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस बिल को सदन में पेश करने का फैसला लिया गया था। केंद्र सरकार के इस संशोधित विधेयक, 2024 को लेकर विपक्ष लगातार इसका विरोध कर रहा है और मुस्लिमों के साथ खड़े होने का दावा कर रहा है।

Waqf-Bill

आज भी सदन में Waqf Bill पर विपक्ष ने विरोध किया और सरकार पर मनमानी करने और मुसलमानों के धार्मिक मामलों में दखल करने का आरोप लगाया।

Waqf Bill: 'अल्पसंख्यकों की जमीन पर है सरकार की नजर', गौरव गोगोई

संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदना दिखाने की कोशिश महज एक दिखावा है। उन्होंने कहा, "ईद के दौरान मुसलमानों को सड़क पर नमाज तक नहीं पढ़ने दी गई, फिर भी बीजेपी उनके हितैषी बनने का नाटक कर रही है।"

लोकसभा में चर्चा के दौरान गौरव गोगोई ने कहा, "आपके कितने सांसद अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं? सच यह है कि इस विधेयक के जरिए सरकार अल्पसंख्यकों की जमीन पर नजर गड़ाए हुए है। आज यह एक समुदाय के खिलाफ है, कल यह दूसरे समुदाय की जमीनों पर भी कब्जा करने की कोशिश करेगी।"

उन्होंने आगे कहा कि इस कानून से कानूनी पेचीदगियां बढ़ेंगी और समाज में भाईचारे के माहौल को नुकसान पहुंचेगा। यह सरकार अलग-अलग समुदायों के बीच केसबाजी करवाकर सामाजिक ताने-बाने को तोड़ना चाहती है, यही इनका राजनीतिक एजेंडा है

विधेयक का कड़ा विरोध करते हुए गोगोई ने कहा कि यह पूरी तरह से "मिसलीडिंग" है। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी मुसलमानों को उनकी धार्मिक स्वतंत्रता से भी वंचित कर रही है, वह अब उनके हक की बात करने का नाटक कर रही है।

Waqf BILL: 8 घंटे होगी इस विधेयक पर बहस

बुधवार, 2 अप्रैल को लोकसभा में विवादास्पद वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा हो रही है, जिसमें सदन में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला। प्रश्नकाल के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विचार और पारित करने के लिए विधेयक को पेश किया गया।

रिजिजू ने संवाददाताओं से कहा था कि स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता वाली लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) ने आठ घंटे की बहस पर सहमति जताई है, जिसे सदन की स्थिति को समझने के बाद बढ़ाया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+