बौखलाए पाकिस्तान ने बंद की भारत के साथ डाक सेवा, रवि शंकर प्रसाद ने कहा- अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित होने से पाकिस्तान बौखला गया है। अब पाकिस्तान ने भारत के साथ डाक सेवा बंद कर दी है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि पाकिस्तान का डाक सेवा बंद करने का एकतरफा निर्णय अंतरराष्ट्रीय नियमों का सीधा उल्लंघन है।

कई मामलों में सिर्फ डाक से ही सूचना जाती है। अंग्रेजी अखबर द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पाकिस्तान ने यह कदम जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने के जवाब में उठाया है। डाक सेवाओं के निदेशक आरवी चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान ने करीब डेढ़ महीने पहले भारत से कोई डाक स्वीकार की थी।












Click it and Unblock the Notifications