VIDEO: विवेक ओबेरॉय के साथ वेटर कर गया खेल, खाने के लिए ऑर्डर किया ऑमलेट, मिला हेलमेट

मुंबई। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना कितना जरूरी है, ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन कभी-कभी हमारे बॉलीवुड सितारे भी हेलमेट नहीं पहनने की गलती कर देते हैं जिसके बाद उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ जाता है। एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ कुछ दिनों पहले ऐसा कुछ हुआ था। पत्नी प्रियंका के साथ बिना हेलमेट विवेक ओबेरॉय का बाइक चलाते एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर चालान भेज दिया था।

विवेक ओबेरॉय ने दी हेलमेट पहनने की सीख

विवेक ओबेरॉय ने दी हेलमेट पहनने की सीख

भारी भरकम चालान कटने के बाद अब एक्टर विवेक ओबेरॉय दूसरों को हेलमेट पहनने की सीख देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खाने की टेबल पर बैठे विवेक ओबेरॉय हाथ में छुरी-कांटा लिए ऑमलेट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वेटर उनके लिए कुछ और ही ले आया।

एक्टर के साथ वेटर कर गया खेल

एक्टर के साथ वेटर कर गया खेल

दरअसल, विवेक को बहुत भूख लगी होती है लेकिन वेटर उनके लिए ऑमलेट की जगह सफेद कपड़े से ढंका हेलमेट ले आता है। प्लेट में हेलमेट देख खुद विवेक ओबेरॉय भी दंग रह जाते हैं। वह वेटर से कहते हैं, 'भाई साहब ऑमलेट बोलो था...ऑमलेट।' वीडियो के अंत में हमेशा हेलमेट पहनने के लिए कहा गया है। विवेक ओबेरॉय का यह पोस्ट अब वायरल हो गया है, फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो के साथ दिया मजेदार कैप्शन

वीडियो के साथ दिया मजेदार कैप्शन

आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय का यह वीडियो 'सड़क सुरक्षा कैंपेन' का एक हिस्सा है, जिसके जरिए उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की है। वीडियो में मजेदार कैप्शन लिखते हुए एक्टर ने कहा, 'अगर भेजे को बचाना हो बनने से ऑमलेट, तो राइड करते वक्त, ध्यान रखिए कि आप हमेशा पहनें हेलमेट।' मालूम हो कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर बिना हेलमेट बाइक चलाने पर विवेक ओबेरॉय को 500 रुपए का चालान भरना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: विवेक ओबेरॉय का कटा चालान तो बोले, 'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया... ', मुंबई पुलिस ने दिया मजेदार जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+