Seema Haider: 'वहां तो मार दिया जाता', अंजू-नसरुल्लाह के निकाह पर सीमा ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Seema Haider on Anju Marriage: पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी में अभी लोग उलझे ही थे कि अलवर की अंजू थॉमस की प्रेमकथा ने लोगों को हैरत में डाल दिया है, दरअसल सीमा की तरह ही अंजू ने भी अपने प्रेमी के लिए वतन छोड़कर सरहद पार की है, हालांकि सीमा की तरह अंजू थॉमस अवैध ढंग से पकिस्तान नहीं पहुंची हैं और ना ही उन्होंने कोई नियम तोड़ा है।

यहां तक कि वो सीमा हैदर की तरह अपने बच्चों को साथ लेकर पाकिस्तान नहीं गई है बल्कि अपने बच्चों छोड़कर वो अपने मित्र से मिलने पड़ोसी देश पहुंची हैं। फिलहाल खबर आ रही है कि अंजू ने पाकिस्तानी नसरुल्लाह खान से इस्लाम अपनाकर शादी कर ली है और अब उनका नाम 'फातिमा' हो गया है।
पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति बहुत ज्यादा खराब
इस बारे में सीमा हैदर से जब सवाल किया गया तो सीमा ने जो कहा वो काफी चौंकाने वाला था। आज तक को दिए गए इंटरव्यू में सीमा हैदर ने अंजू के लिए कहा कि 'वो इंडिया में रहती थी, जहां इंसान कुछ भी करने के लिए आजाद है। यहां खाने-पीने, पहनने की कोई बंदिश नहीं है जबकि पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है।'
'मैं अगर वहां गई ना तो वो लोगो मुझे मार डालेंगे'
'वो जिस इलाके में रहती थीं यानी कि सिंध-बलोच में, वहां तो महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय है। ना तो उन्हें पढ़ाया लिखाया जाता है और ना ही उन्हें किसी बात की आजादी दी जाती है। अगर मेरे पति हैदर को पता चला जाता ना कि मैं किसी हिंदू लड़के से प्यार करती हूं तो वो मुझे जिंदा नहीं छोड़ता। सीमा ने कहा कि इसलिए मैं अब किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हूं क्योंकि अब मैं अगर वहां गई ना तो वो लोगो मुझे मार डालेंगे।'
अंजू थॉमसन एक पढ़ी-लिखी महिला हैं
आपको बता दें कि राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू थॉमसन एक पढ़ी-लिखी महिला हैं और एक अच्छी कंपनी में काम करती हैं। वो दो बच्चों की मां हैं। जिसमें बड़ी बेटे की उम्र 14 साल और छोटी बेटी की आयु 6 साल है। वो पिछले तीन साल से पाकिस्तान के नसरुल्लाह खान से इश्क फरमा रही थी।
अंजू बिना किसी की परवाह किए पाकिस्तान चली गई
दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और फिर दोनों मित्र बन गए। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सेंज किए और फिर दोनों को मोहब्बत हो गई और अब अंजू बिना किसी को बताए पाकिस्तान चली गई हैं और अपने से 6 साल छोटे पाक लड़के से शादी कर चुकी हैं, अब वो अंजू नहीं बल्कि फातिमा बन चुकी हैं।
अंजू-नसरुल्लाह ने किया निकाह
Geo.tv के मुताबिक दोनों ने निकाह कर लिया है और पाक उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने दोनों के निकाह का पुष्टि भी कर दी है और कहा है कि दोनों ने अपनी मर्जी से निकाहनामा पर हस्ताक्षर किए हैं।
अंजू थॉमसन को पुलिस प्रोटेश्न दी जा रही है
तो वहीं पुलिस ने कहा है कि अंजू 22 जुलाई को वाघा बार्डर पार करके रावलपिंड़ीं पहुंची थी, जहां पर नसरुल्लाह खान पहले से उसका इंतजार कर रहा था। फिलहाल वो अभी नसरुल्लाह खान के साथ उसके घर पर हैं और उसके परिवारवालों ने भी अंजू को खुशी-खुशी अपना लिया है, उसे वहां पुलिस सुरक्षा भी दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications