व्यापमं घोटला: पत्रकार अक्षय की बहन की बात मान ली शिवराज ने, AIMMS में होगा विसरा
नई दिल्ली। व्यापमं घोटाले की कवरेज के लिए मध्यप्रदेश गए पत्रकार अक्षय सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनकी बहन पाक्षी सिंह ने रविवार को मांग की कि पारदर्शी जांच के लिए उनकी विसरा की जांच राज्य के बाहर होनी चाहिए। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है, जिसमें उनसे आग्रह किया है कि उसके भाई की विसरा को जांच के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा जाए।

पाक्षी ने पत्र में लिखा, "जैसा कि आप जानते हैं कि चार जुलाई को उसकी (अक्षय) संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मेरा आपसे आग्रह है कि पारदर्शी जांच के लिए उसकी विसरा जांच मध्य प्रदेश के बाहर संभवत: दिल्ली स्थित एम्स में कराई जाए। कृपया इसके लिए अनुमति दें।" उल्लेखनीय है कि दिल्ली निवासी टेलीविजन पत्रकार अक्षय सिंह की शनिवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। वह व्यापमं घोटाले की कवरेज करने वहां गए थे।
शिवराज सिंह ने मान ली पाक्षी की बात
पत्रकार अक्षय सिंह की बहन पाक्षी की मांग को राज्य सरकार ने मान लिया है। राज्य सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार की बहन की मांग स्वीकार कर ली है और उसके विसरा की जांच राज्य से बाहर की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications