व्यापम घोटाला: कोर्ट ने 31 आरोपियों को ठहराया दोषी, 25 नवंबर को होगा सजा का ऐलान
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में सबसे बड़ स्कैम माने जाने वाले व्यापम घोटाले में सीबीआई द्वारा आरोपी ठहराए गए 31 लोगों को कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी दोषियों की सजा का ऐलान 25 नवंबर को किया जा जाएगा। विशेष न्यायाधीश एसबी साहू ने मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया और सभी दोषियों को सेट्रंल जेल भेजने का आदेश दिया है।

बता दें कि वर्ष 2013 में हुए पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला मामले में सीबीआई ने 31 लोगों को आरोपी ठहराया था। गुरुवार को अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा दिए जाने की बाद कही है। सीबीआई की विशेष अदालत दोषियों के खिलाफ 25 नवंबर को सजा सुनाएगी। गौरतलब है कि इस व्यापम घोटाले में कई बड़े नाम सामने आए, इसमें मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले में फर्जीवाड़ा कर भर्तियां की गई थी।
शिवराज सिंह चौहान का भी आया था नाम
व्यापम घोटाले में सीबीआई ने वर्ष 2017 में सुप्रीम कोर्ट में व्यापम मामले में चार्जशीट पेश कर दी थी। जिसमें 490 लोगों को आरोपी बनाया गया था साथ ही सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा था कि जांच एजेंसियों द्वारा जब्त की गई हार्ड डिस्क के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। सीबीआई ने हार्ड डिस्क की फोरेंसिक जांच भी कराई थी। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में सीएम शिवराज सिंह चौहान को क्लीन चिट दे दी थी।
यह भी पढ़ें: बीजेपी विधायक की प्रेग्नेंट बेटी 12 घंटे तक प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल में करती रही इंतजार, नहीं था कोई डॉक्टर
-
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications