Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच अब तक सबसे अधिक मतदान

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में यहां पर कुल चार सीटों पर मतदान हो रहा है। मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद लोक सभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

टर्नआउट ऐप के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 76. 52 फीसदी मतदान हुआ है जो कि असम के बाद देश में सबसे अधिक है। असम में सबसे अधिक 81.71 फीसदी मतदान हुआ।

lok-sabha-election-2024-west-bengal

पश्चिम बंगाल के चार लोकसभा सीटों में मालदा उत्तर में 75.92 प्रतिशत, मालदा दक्षिण में 76.15 प्रतिशत, जंगीपुर में 73.71 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 80.13 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, भगवानगोला में विधानसभा उप चुनाव हो रहा है। यहां 13 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान के बीच बंगाल में कुछ हिंसक घटनाएं भी सुनने का मिल रही हैं। मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थक आपस में भिड़ गए।

मालदा दक्षिण में सबसे अधिक 17 व मुर्शिदाबाद में सबसे कम 11 प्रत्याशी हैं। चार सीटों पर कुल 7,360 मतदान केंद्रों में से 2,830 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जो पहले व दूसरे चरण की तुलना में कहीं अधिक है। वहीं भगवानगोला विस सीट पर कुल सात प्रत्याशी हैं।

तीसरे चरण में कुल 57 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 54 पुरूष व तीन महिलाएं शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+