जेटली ने कहा राहुलजी जनता को 'नो उल्लू बनाइंग'

arun jaitely
नयी दिल्ली। इन दिनों देश में हमारे राजनेता एक दूसरे को उल्लू बता रहे है। कभी राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उल्लू बताते है तो कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहते है कि कांग्रेस जनता को उल्लू बना रही है।

अरुण जेटली ने कहा कि मतदाता अगर कांग्रेस को वोट नहीं दे रहे हैं तो वे उन्हें "उल्लू" न कहें। जेटली ने अपने ब्लाग में लिखा है कि मतदाता उल्लू नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस बात को स्वीकार कर लेना चाहिए कि देश में लोग कांग्रेस से नाराज हैं।

जेटली ने कहा कि गुस्साए मतदाता यदि कांग्रेस के खिलाफ वोट करते हैं तो वे उल्लू नहीं हैं जैसा कि गांधी ने उन्हें बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि हार की संभावना से किसी नेता को अपनी गरिमा नहीं खोनी चाहिए। जो कांग्रेस के खिलाफ वोट दे रहे हैं, उनके पास ऎसा करने के कई ठोस कारण हैं।

उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत पीछे है और तीसरा मोर्चा शुरूआत ही नहीं कर पा रहा है। ऐसे में एनडीए एक मात्र गठबंधन है, जिसके सरकार बनाने की पूरी संभावना है।उन्होंने कहा कि यूपीए के खिलाफ सत्ता विरोधी रूझान होने के साथ साथ लोगों का रूख नरेन्द्र मोदी के पक्ष में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+