Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वोट चोरी: राहुल गांधी कानूनी कार्रवाई से क्यों दूर हैं? कोर्ट क्यों नहीं जाते? EC ने कहा- शपथ पत्र पर साइन करो

Rahul Gandhi Vote Chori (Election Commission) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनावों के साथ-साथ महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में "वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली" हुई। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग ने बीजेपी से मिलीभगत कर चुनावों में गड़बड़ी की और मशीन-रीडेबल वोटर लिस्ट न देकर महाराष्ट्र में चुनाव "चुराए"।

चुनाव आयोग ने इन आरोपों को गुमराह करने वाला बताया और राहुल गांधी से कहा कि अगर वे अपने दावों को सही मानते हैं तो शपथ पत्र के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराएं, अन्यथा जनता को गुमराह न करें। चुनाव आयोग के सूत्रों ने यह भी कहा है कि अगर राहुल गांधी को अपने भरोसा है तो उनके पास दो विकल्प हैं, या तो वे शपथपत्र पर साइन करें, या फिर चुनाव आयोग पर बेतुके आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें।'

Rahul Gandhi Vote Chori Election Commission

हलफनामा मांगने को लेकर राहुल गांधी ने कहा, ''चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा मांगता है। वो कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी। मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है। आज जब देश की जनता हमारे डेटा को लेकर सवाल पूछ रही है तो चुनाव आयोग ने वेबसाइट ही बंद कर दी। चुनाव आयोग जानता है कि जनता उनसे सवाल पूछने लगी तो उनका पूरा ढांचा ढह जाएगा।''

🔵 राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के सबूत - सियासी मंच तक सीमित क्यों

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर राहुल गांधी के पास 'वोट चोरी' के ठोस सबूत हैं, तो वे अदालत का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाते? कानूनी रूप से, किसी भी प्रकार की चुनावी धांधली के मामले में उम्मीदवार, राजनीतिक दल या कोई भी नागरिक अदालत या चुनाव याचिका के माध्यम से न्याय पा सकता है। राहुल गांधी के पास तो न केवल देश के सबसे नामी वकीलों की टीम है, बल्कि राजनीतिक प्रभाव और मीडिया प्लेटफॉर्म भी है। ऐसे में फिर वो कानूनी कार्रवाई की रास्ता क्यों नहीं अपना रहे हैं...सोशल मीडिया पर कई यूजर ये सवाल उठा रहे हैं।

🔵 क्यों हो सकते हैं वो संभावित कारण, जिसकी वजह से राहुल गांधी नहीं जा रहे हैं कोर्ट?

▶️ राजनीतिक नैरेटिव बनाम कानूनी प्रक्रिया

कोर्ट में जाने से मामला तकनीकी कानूनी दायरे में सिमट जाता है, जबकि प्रेस कॉन्फ्रेंस और सार्वजनिक मंचों पर मुद्दा उठाने से इसे राजनीतिक रंग मिलता है, जो चुनावी माहौल में पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकता है। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का वोट चोरी वाला नैरेटिव उनके गठबंधन के हक में जा सकता है।

▶️ सबूतों की कानूनी मजबूती पर सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए आंकड़े और उदाहरण मीडिया में चर्चा का विषय बन सकते हैं, लेकिन अदालत में उन्हें साबित करने के लिए ठोस, फॉरेंसिकली वेरीफाइड डेटा और दस्तावेजी सबूत चाहिए होते हैं। संभव है कि जो आंकड़े राहुल गांधी के पास हैं, वे कानूनी मानकों पर खरे न उतरें।

▶️ लंबी और जटिल प्रक्रिया

चुनावी धांधली से जुड़े मामले अदालतों में सालों तक चल सकते हैं। ऐसे में राजनीतिक तौर पर तत्काल प्रभाव डालने के लिए सार्वजनिक आरोप लगाना आसान और तेज रास्ता है।

▶️ राजनीतिक दबाव बनाए रखना

राहुल गांधी का उद्देश्य शायद सीधे न्यायिक निवारण पाना न होकर, चुनाव आयोग और बीजेपी पर निरंतर दबाव बनाए रखना हो, ताकि यह मुद्दा मीडिया और जनता के बीच बना रहे।

🔵 चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया और चुनौती

चुनाव आयोग ने सीधे चुनौती दी है - या तो शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर सबूत दें, या माफी मांगें। सूत्रों के मुताबिक, आयोग का कहना है कि अगर राहुल गांधी को अपने रिसर्च पर भरोसा है, तो उन्हें डिक्लेरेशन साइन करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है,

''अगर (कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष) राहुल गांधी अपने रिसर्च और विश्लेषण पर भरोसा करते हैं और मानते हैं कि चुनाव आयोग (ECI) पर लगाए गए उनके आरोप सही हैं, तो उन्हें घोषणा-पत्र (Declaration) पर हस्ताक्षर करने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अगर राहुल गांधी घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो इसका मतलब होगा कि वे अपने विश्लेषण, उससे निकाले गए निष्कर्षों और बेतुके आरोपों पर खुद ही भरोसा नहीं करते। ऐसी स्थिति में उन्हें राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। इसलिए उनके पास दो ही विकल्प हैं -या तो घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करें, या फिर चुनाव आयोग पर बेतुके आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें।''

कानूनी लड़ाई और राजनीतिक लड़ाई, दोनों के नियम अलग होते हैं। राहुल गांधी इस समय मुद्दे को राजनीतिक बहस के दायरे में रखकर इसका फायदा उठाना चाह रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग इसे कानूनी और तथ्यात्मक आधार पर चुनौती दे रहा है।

अगर राहुल गांधी कोर्ट में जाते हैं और अपने आरोप साबित कर देते हैं, तो यह न केवल उनके लिए, बल्कि विपक्ष की पूरी राजनीति के लिए एक बड़ी जीत होगी। लेकिन अगर सबूत अदालत में कमजोर पड़ते हैं, तो यह उनके राजनीतिक नैरेटिव को उल्टा नुकसान भी पहुंचा सकता है।

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप की 5 बड़ी बातें?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने एक प्रेजेंटेशन पेश किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच वोटर लिस्ट में बदलाव किए गए। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में मतदाताओं की संख्या बढ़ने के कथित सबूत भी दिखाए। आइए उनके दावों पर एक नजर डालते हैं।

1. 'वोटों में कमी नहीं आई, लेकिन नए मतदाताओं का वोट BJP के खाते में गया'

राहुल गांधी का ने कहा, ''पिछले चुनाव में हमारे सामने एक सवाल उठा। पहले लोकसभा का चुनाव हुआ, फिर महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव हुआ। लोकसभा में हमारा गठबंधन भारी सीटों के साथ चुनाव जीता, लेकिन फिर चार महीने बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत गई। ये बेहद चौंकाने वाली बात थी। हमने पता किया तो मालूम चला कि विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने वोट डाला है। जहां भी ये नए वोटर आए, वहां भाजपा ने जीत हासिल की। हमारे वोटों में कमी नहीं आई, लेकिन नए मतदाताओं का वोट BJP के खाते में गया। उसी दिन हमें समझ आ गया कि दाल में कुछ काला है।''

2. 'महाराष्ट्र चुनावों में गड़बड़ी' का राहुल गांधी का आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच एक करोड़ नए वोटर जुड़ गए, जिनमें से 40 लाख फर्जी पाए गए। पांच महीने में जितने नए वोटर जुड़े, वो पिछले पांच साल के मुकाबले ज्यादा थे, जिससे संदेह बढ़ा। उन्होंने अचानक मतदान प्रतिशत बढ़ने और विधानसभा चुनाव में गठबंधन की हार को भी संदेहास्पद बताया।

3. कर्नाटक में गड़बड़ी का राहुल गांधी का दावा

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक लोकसभा चुनाव में महादेवपुरा सीट पर 6.5 लाख वोटों में से एक लाख से ज्यादा फर्जी या डुप्लिकेट वोट थे। कांग्रेस की जांच में 11 हजार वोटर ऐसे मिले जिन्होंने अलग-अलग बूथ और राज्यों में मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि इन वोटरों की पूरी सूची उनके पास मौजूद है।

4. फर्जी वोटर का राहुल गांधी का आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी टीम ने 40 हजार से ज्यादा फर्जी वोटर पकड़े, जिनके पते गलत थे या मौजूद ही नहीं थे। कई वोटर अलग-अलग राज्यों और बूथों की लिस्ट में दर्ज थे, जैसे महादेवपुरा, पूर्वी लखनऊ और जोगेश्वरी। कुछ घरों में 80 तक वोटर दर्ज मिले, जिनकी कुल संख्या 10 हजार से अधिक थी। फॉर्म-6 के दुरुपयोग के 33,692 मामले भी पाए गए।

5. हरियाणा चुनाव में धांधली का दावा

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की आठ सीटों पर कुल दो करोड़ मतदाताओं में हार-जीत का अंतर सिर्फ 22,779 था, जबकि एक सीट पर एक लाख वोट चोरी हुए। एग्ज़िट पोल्स में कांग्रेस को 60 सीटों का अनुमान था, लेकिन बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया और सभी अनुमान गलत साबित किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+