एक्टर विवेक की वैक्सीन लगने से नहीं बिगड़ी तबीयत, डाक्टरों ने हालत नाजुक होने की बताई ये वजह
बेंगलुरु, अप्रैल 16: तमिल एक्टर विवेक को बेहोश होने के बाद शुक्रवार को वाडापालानी के सिम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डाक्टरों के अनुसार एक्टर विवेक की काफी गंभीर हालत है और उन पर अगले 48 घंटों तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी। डॉक्टर ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

डाक्टरों ने बताया अभिनेता पद्म श्री डॉ विवेक को आज सुबह 11 बजे बेहोशी की हालत में अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था। उनका इमरजेंसी कोरोनरी एंजियोग्राम किया गया जिसके बाद एंजियोप्लास्टी की गई। डाक्टरों के अनुसार अभिनेता विवेक के हृदय की सभी धमनियों में 100 प्रतिशत ब्लाकेज थी। वह वर्तमान में गहन चिकित्सा इकाई में ईसीएमओ में गंभीर स्थिति में है। "यह कार्डियोजेनिक सदमे के साथ एक तीव्र कोरोनरी सिंड्रोम है। यह एक अलग हृदय की समस्या है। डाक्टरों ने साफ किया कि यह COVID टीकाकरण के कारण नहीं हो सकता है। "
वहीं तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव राधाकृष्णन ने पुष्टि की कि विवेक को मेजर हार्ट अटैक पड़ा उनकी हालत में टीके से इसका कोई संबंध नहीं है। विवेक ने कल (16 अप्रैल) को कोवाक्सिन की पहली खुराक ओमांदुरार सरकारी अस्पताल में ली। उन्होंने सभी से सरकारी नियमों का पालन करने के लिए टीकाकरण कराने का भी अनुरोध किया था।
मीडिया को संबोधित करते हुए, विवेक के डॉक्टर ने कहा कि उन्हें घर ही (16 अप्रैल) सुबह करीब 11 बजे मेजर हार्ट अटैक हुए उन्हें बेहोशी की अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में भर्ती करते ही उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई और उनका एंजियोग्राम किया गया। डॉक्टरों ने खुलासा किया कि अस्पताल ले जाते समय उनका दिल चलना रुक गया। पुनर्जीवन के लिए उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। विवेक के डॉक्टरों ने खुलासा किया कल ही एक्टर की कोरोना जांच हुई थी जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।












Click it and Unblock the Notifications