विवेक तिवारी मर्डर केस में नया मोड़, आरोपी कॉन्स्टेबल बोला- मेरा केस भी दर्ज हो

नई दिल्ली। लखनऊ के विवेक तिवारी मर्डर केस में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। विवेक तिवारी को गोली मारने के आरोपी यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल प्रशांत का कहना है कि उसका भी केस दर्ज होना चाहिए। प्रशांत अभी गोमतीनगर थाने में है और उसका कहना है कि विवेक ने उसकी जान लेने के इरादे से अपनी गाड़ी उसकी बाइक पर चढ़ाई थी। आरोपी सिपाही ने कहा कि केस दर्ज होने तक वो थाने में ही रहेगा।

आरोपी दर्ज कराना चाहता है केस

आरोपी दर्ज कराना चाहता है केस

आरोपी ने कहा कि विवेक के ऊपर उसने जानबूझकर गोली नहीं चलाई थी, गलती से गोली चल गई थी। आरोपी प्रशांत ने कहा कि बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में उसका केस दर्ज ना करने के आदेश दिए हैं। क्या हमारी जान की कोई कीमत नहीं है? आरोपी के इस बयान के बाद विवेक तिवारी मर्डर केस में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। इस मामले में सीएम योगी और एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विवेक पर हत्या के इरादे के गाड़ी चढ़ाने का लगाया है आरोप

विवेक पर हत्या के इरादे के गाड़ी चढ़ाने का लगाया है आरोप

बता दें कि ये वहीं प्रशांत चौधरी ने जिसने हिरासत में लिए जाने के बाद कहा था, इसके पहले सुबह, 'गश्त के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी थी, उस गाड़ी की लाइट नहीं जल रही थी और गाड़ी के अंदर भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था, जब वो लोग गाड़ी के नजदीक गए तो उन लोगों ने गाड़ी तीन बार गाड़ी बाइक पर चढ़ाई। सुबह दिए गए अपने बयान में आरोपी कॉन्स्टेबल ने कहा था कि बार-बार कहने के बाद भी विवेक ने गाड़ी नहीं रोकी जिसके बाद उसने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई थी।

विवेक के साथ मौजूद सना ने किए थे गंभीर खुलासे

विवेक के साथ मौजूद सना ने किए थे गंभीर खुलासे

वहीं, घटना के वक्त विवेक के साथ मौजूद सना ने बयान दिया था, 'रात में हम ऑफिस से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से दो पुलिस वाले आए और उनकी गाड़ी को जबरन रोकने लगे। हम लोग उस सुनसान सड़क पर अकेले थे, इसलिए डर गए और अपनी गाड़ी नहीं रोकी। उन दोनों पुलिसवालों ने इसके बाद हमारी गाड़ी के सामने अपनी बाइक लगा दी और नीचे उतरकर हमारी गाड़ी की ओर बढ़े। इसके बाद विवेक सर साइड से अपनी कार निकालने लगे, जिससे बाइक को थोड़ी टक्कर लग गई। इसपर एक पुलिसवाले ने अपनी पिस्टल निकालकर सीधे विवेक सर के सिर में गोली मार दी।'

ये भी पढ़ें: लखनऊ: विवेक तिवारी के साथ कार में मौजूद महिला ने बताया घटना वाली रात का सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+