ईशा अंबानी की शादी के 1.20 लाख फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर विवेक ने बताया, कैसे मिला उन्हें ये कॉन्ट्रेक्ट

मुंबई। बीते हफ्ते देश के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी चर्चाओं में रही। देश और दुनिया के बड़े-बड़े नाम इस शादी में शरीक हुए। कई दिनों तक इस शादी का जश्न चला और खूब तड़क-भड़क रही। इस शादी में फोटोग्राफी का जिम्मा विवेक सेकुरिया के पास था। कर्नाटक के विवेक की टीम ने करीब एक लाख 20 हजार तस्वीरें इस शादी की लीं।

ईशा की शादी को कवर करना जिंदगी का अहम मोड़

ईशा की शादी को कवर करना जिंदगी का अहम मोड़

विवेक ने बताया है कि एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक वो और उनकी टीम इस शादी को कवर करते रहे। 47 साल के विवेक का कहना है कि इस इंसाइमेंट से उनकी जिंदगी बदल गई। विवेक का कहना है कि ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा इवेंट था, जो मैंने कवर किया। उन्होंने बताया कि जून में उनसे दिसंबर में एक इवेंट के लिए तैयार रहने को कहा गया था लेकिन वो नहीं जानते थे कि ये अंबानी की बेटी की शादी के लिए कहा जा रहा है।

मुझे नहीं बताया गया किसकी शादी है

मुझे नहीं बताया गया किसकी शादी है

विवेक ने ईशा की शादी में प्रीवेडिंग, मेहंदी, डांस और दूसरी सेरेमनी में एक लाख बीस हजार तस्वीरें खीचीं हैं। वो बताते हैं, जून में मुझसे एक शख्स ने कहा कि दिसंबर के लिए एक इवेंट है, ये नहीं बताया गया कि क्या है। इसके बाद अक्टूबर में मुझे ये कॉन्ट्रेक्ट मिला। जिसके बाद दिसंबर में उन्होंने साल की सबसे तड़क-भड़क वाली और महंगी शादी को कवर किया।

आनंद पीरामल से हुई ईशा की शादी

आनंद पीरामल से हुई ईशा की शादी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ एंटीलिया में संपन्न हुई, जहां आनंद पीरामल बिल्कुल बॉलीवुड अंदाज में अंबानी के घर बारात लेकर पहुंचे थे तो करीब पूरा का पूरा बॉलीवुड ही इस भव्य शादी का हिस्सा बना।

उदयपुर में भी हुई रस्में

उदयपुर में भी हुई रस्में

इस शादी से जुड़ी बहुत सी रस्में उदयपुर में संपन्न हुईं। कहा जा रहा है कि इस शादी पर 10 करोड़ डॉलर (723 करोड़ रुपये) तक खर्च हुए हैं। ईशा और ने शादी के बाद दो-दो रिसेप्शन पार्टी भी दी हैं।

मशहूर लोग हुए शामिल

मशहूर लोग हुए शामिल

ईशा की शादी में खेल जगत से लेकर, बॉलीवुड, राजनीतिक, बिजनेस तकरीबन हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, आमिर खान, किरन राव, रजनीकांत, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, शाहरुख खान सहित तमाम सितारो ने शिरकत की। वहीं क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार, हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

राजनीतिक जगत के लोग भी पहुंचे

राजनीतिक जगत के लोग भी पहुंचे

ईशा की शादी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, शरद पवार भी शामिल हुए। इसके साथ ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी शादी में शामिल हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+