विवेक ओबेरॉय ने खोले बॉलीवुड के कई राज, बोले- 'कुछ लोग अपनी ताकत का दुरुपयोग करते हैं'

नई दिल्ली। पिछले कुछ महीने बॉलीवुड के लिए अच्छे नहीं बीते हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछा का स्याह काला सच निकल कर सामने आ रहा है। हिंदी फिल्म उद्योग वर्तमान में कई गैरकानूनी कारणों के चलते सवालों के घेरे में हैं। बॉलीवुड में इनसाइडर-आउटसाइडर पर पहली बार एक्टर विवेक ओबेरॉय ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि यहां एक लॉबी का दबदबा है।

Recommended Video

    Bengaluru Drugs Case: Mumbai में Vivek Oberoi के घर पर पुलिस ने ली तलाशी | वनइंडिया हिंदी
    बॉलीवुड के बारे में क्या सोचते हैं विवेक ओबेरॉय

    बॉलीवुड के बारे में क्या सोचते हैं विवेक ओबेरॉय

    इस बीच एक्टर विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड के एक तबके को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की गाइडलाइन में छूट मिलने के बाद लोग फिर से अपने काम पर लौट रहे हैं। विवेक ओबेरॉय भी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रोजी' (rosie) में व्यस्त हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

    फिल्म रोजी में व्यस्त हैं विवेक ओबेरॉय

    फिल्म रोजी में व्यस्त हैं विवेक ओबेरॉय

    बॉलीवुड में वर्तमान में जो स्थिति है वह किसी से छिपी हुई नहीं है, फिल्म जगत पर नेपोटिज्म के लगे धब्बे को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। पलक तिवारी के डेब्यू को लेकर भी यूजर्स ने नेपोटिज्म का आरोप लगाया। इस बीच विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विवेक के मुताबिक उनके लिए यह बहुत आश्चर्यचकित करने वाला नहीं है।

    बॉलीवुड में एक लॉबी का दबदबा

    बॉलीवुड में एक लॉबी का दबदबा

    विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'बॉलीवुड में हमेशा एक लॉबी रही है, लोग अपनी ताकत का दुरुपयोग करते हैं। मैं खुद उसका शिकार हुआ हूं। आप जानते हैं कि हमेशा एक ऐसी लॉबी रही है जिसका इंडस्ट्री में हमेशा से एक बड़ा प्रभाव और शक्ति रहा है। उन्होंने इस ताकत का उपयोग खुद को समृद्ध और लाभान्वित करने के लिए किया इसके बजाए कि वह यहां एक ऐसी पारिस्थिति तंत्र और लोकतांत्रिक जगह बनाते जहां नई प्रतिभाओं को खिलने का मौका मिल पाता।'

    विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया वीडियो

    विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया वीडियो

    बता दें कि विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहते हैं, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रोजी' के सेट का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह कोरोना वायरस काल में काफी समय बाद काम पर लौटन के बाद अपने एक्सपीरियंस को शेयर कर रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'काम पर वापस जाना और एक्शन में वापस आना पहले इतना खास नहीं लगता था, कोविद स्थिति में, नए सामान्य में सेट पर यह मेरा पहला अनुभव था।'

    यह भी पढ़ें: कौन हैं आद‍ित्‍य अल्‍वा, जिनकी तलाश में विवेक ओबेरॉय के घर छापा मारने पहुंची बेंगलुरु पुलिस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+