कौन हैं आदित्य अल्वा, जिनकी तलाश में विवेक ओबेरॉय के घर छापा मारने पहुंची बेंगलुरु पुलिस
विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य बेंगलुरु ड्रग केस में मुख्य आरोपी, अभिनेता के घर में छिपे होने का पुलिस को शक
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के घर पर बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापेमारी की है। बेंगलुरु सैंडलवुड ड्रग केस में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा मुख्य आरोपी हैं। (VivekO beroi's brother-in-law Aditya Alva) आदित्य अल्वा विवेक की पत्नी के भाई हैं। बेंगलुरु पुलिस ने उनकी ही तलाशी में विवेक के मुंबई आवास पर छापेमारी की है। बेंगलुरु पुलिस को शक था कि विवेक ओबेरॉय के घर में आदित्य अल्वा छिपे हैं। बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने कोर्ट वॉरंट लेकर विवेक के घर की तलाशी ली है।
Recommended Video

बेंगलुरु पुलिस को शक- विवेक ओबेरॉय के घर में छिपे हो सकते हैं आदित्य
ह हिन्दू में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच को इनपुट मिले थे कि विवेक ओबेरॉय के मुंबई वाले घर में आदित्य अल्वा छिपे हो सकते हैं। इसी की वजह से बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की।
ज्वाइंट कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल के मुताबिक ड्रग केस में आदित्य अल्वा फरार चल रहे हैं। हमें सूचना मिली थी कि विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं। हमें पता चला था कि अल्वा वहां छिपे हैं। इसलिए हम चेक करना चाहते थे। इसके लिए कोर्ट से वॉरंट लिया गया था और सीसीबी की टीम मुंबई में उनके घर गई थी। इस मामले में जांच अब भी जारी है।
कैसे आया ड्रग्स केस में Aditya Alva का नाम
बता दें कि बेंगलुरु सैंडलवुड ड्रग केस में कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। पुलिस ने कुछ पेडलर्स भी गिरफ्तार किए थे। उन्ही गिरफ्तार पेडलर्स में से एक ने आदित्य अल्वा का नाम बताया था। जॉइंट कमिशनर क्राइम संदीप पाटिल ने बताया कि पेडलर्स की दी गई जानकारी के बाद हमारी टीम ने हेब्बल के नजदीक स्थित आदित्य अल्वा के घर 'हाउस ऑफ लाइव्स' की तलाशी भी ली थी। सैंडलवुड ड्रग केस में आदित्य अल्वा के अलावा रागिनी द्विवेदी का भी नाम सामने आया है।
पूर्व मंत्री जीवराज के बेटे हैं Aditya Alva
आदित्य अल्वा पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह बड़ी पार्टीज की जान रहे हैं। उनकी बहन प्रियंका अल्वा की शादी विवेक से हुई है। सूत्रों ने कहा कि सीसीबी से आदित्य आल्वे के ठिकाने को लेकर ओबेरॉय और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ हुई है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस की जांच में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कर्नाटक में भी ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ है। बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम लगातार इस मामले की जांच में लगी है।
-
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List












Click it and Unblock the Notifications