केजरीवाल की 'पर्ची' वाली भविष्यवाणी पर विवेक अग्निहोत्री का तंज, कहा- अब जीत की ये कहानी यूट्यूब पर डालो
केजरीवाल की 'पर्ची' वाली भविष्यवाणी पर 'कश्मीर फाइल्स' फेम डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब अपने विजय भाषण को यूट्यूब पर फ्री में जारी कर दो।

Vivek Ranjan Agnihotri on Arvind kejriwal: गुजरात चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी की जीत का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल पूरी तरफ से परिणामों में फेल हुए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को लेकर 'पर्ची' पर लिखकर कई भविष्यवाणी की थी, जो पूरी तरह से गलत साबित हुई है। सरकार बनाने का दावा करने वाली AAP की गुजरात में महज 5 सीटें आई हैं। इतनी ही नहीं आप की सीएम उम्मीदवार भी बड़े मार्जिन से चुनाव हारे हैं। ऐसे में अब केजरीवाल की 'पर्ची' वाली भविष्यवाणी पर 'कश्मीर फाइल्स' फेम डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने करारा तंज कसा है।

केजरीवाल की फ्लॉप हुई भविष्यवाणी
गुजरात में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनाने से लेकर अपने तीन उम्मीदवारों के साथ चुनाव लड़ रही और पार्टियों को लेकर कागज पर लिखकर कई भविष्यवाणी की थी। इसी के साथ उन्होंने दावा भी किया था कि यह सब गुजरात में हकीकत होने वाली है, लेकिन जब चुनाव के रिजल्ट आए तो केजरीवाल की सभी की सभी भविष्यवाणी पूरी तरह से फ्लॉप रही है।

'यह झूठी नहीं ‘सच्ची कहानी' है!'
इस पर अब विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक न्यूज चैनल का वीडियो ट्वीट करते हुए आप के संयोजक पर करारा तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि- 'बधाई हो, अरविंद केजरीवाल और APP को आपनी भारी जीत के लिए। अब समय आ गया है कि आप अपनी महाविजय की स्पीच यूट्यूब पर फ्री में रिलीज जारी करें। यह झूठी नहीं 'सच्ची कहानी' है!"

केजरीवाल को याद दिलाया उनका बयान
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनको कश्मीर फाइल्स पर की गई टिप्पणी याद दिलाई है। मालूम हो कि फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री किया गया था, जिस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर सबको यह फिल्म दिखानी ही है तो डायरेक्टर से कहो कि फिल्म यूट्यूब पर अपलोड कर दें सब फ्री में देखेंगे।

हिमाचल और गुजरात में आप के नतीजे
दरअसल, 8 दिसंबर को आए दोनों राज्य के नतीजों के मुताबिक जनता ने आप पर भरोसा नहीं जताया। जहां हिमाचल में आम आदमी पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया। वहीं गुजरात में सरकार बनाने का दावा करने वाली आप की 182 में से सिर्फ 5 सीटें आई हैं। इतना ही नहीं आप के सीएम उम्मीदवार ईसूदान गढ़वी और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया तक चुनाव हार गए।












Click it and Unblock the Notifications