मुंबई: नेत्रहीन लड़की की बहादुरी, लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ कर रहे मनचले को घुटने पर गिराया
मुंबई। मुंबई लोकल में सफर कर रही 15 साल की नेत्रहीन लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। लेकिन युवती ने छेड़खानी करने वाले मनचले के साथ कुछ ऐसा किया कि उसे देख पूरे यात्री हैरान रह गए। सोमवार रात को युवती अपने पिता के साथ रात में सफर कर रही थी। लड़की अपने पिता के साथ कल्याण से दादर के लिए लोकल ट्रेन पकड़ी थी।

नेत्रहीन होने की वजह से लड़की दिव्यांग डिब्बे में सवार हुई। लेकिन उसी डिब्बे में आरोपी विशाल बलिराम सिंह भी उसी डिब्बे में मौजूद था। लड़की के डिब्बे में आने के बाद वो उसे गलत तरीके से छूने की कोशिक की। लेकिन नेत्रहीन लड़की उससे बिल्कुल नहीं डरी और उसके हाथ को इतना तेजी से पकड़ा कि लड़का घुटने के बल गिर गया। युवक की चीख सुनकर जब डिब्बे के लोग ने पूछा तो लड़की ने पूरा वाकया बता दिया। दादर जीआरपी पुलिस इंस्पेक्टर प्रसाद पंधारे ने बताया कि 24 वर्षीय आरोपी विशाल दिव्यांग डिब्बे में बैठ था।
जैसे ही लड़की डिब्बे में आई वो उसे गलत तरीके से टच करने लगा इसके बाद लड़की ने आरोपी के हाथ को इस तरीके से पकड़ा कि अगर वो थोड़ा भी टस मस करता उसकी उंगलियों की हड्डी टूट जातीं। वहीं घटना के बाद पीड़िता ने कहा कि हम (दिव्यांग) हमेशा से ही इन बदमाशों के लिए आसान टारगेट होते हैं। लेकिन हमारे स्कूल में सेल्फ डिफेंस सिखाया जाता है। इसलिए हम ऐसे बदमाशों को सबक सिखा सकते हैं। लड़की ने कहा कि मैं चाहती हूं कि उस बदमाश को ऐसी सजा मिले ताकि दोबार वो ऐसी हरकत करने के बारे में सोच भी ना सके।
यह भी पढ़ें- मणिपुर: मुख्यमंत्री को बताया पीएम-आरएसएस का चमचा, पत्रकार को एक साल की जेल












Click it and Unblock the Notifications