पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव से मिलने के लिए परिवार को जारी किया वीजा
नई दिल्ली। पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में सजा काट रहे कुलभूषण जाधव से मिलने के लिए उनका परिवार पाकिस्तान जाने की तैयारियां कर रहा है। इसके लिए परिवार को वीजा पाकिस्तान की ओर से दे दिया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि जाधव के परिवार को मानवता के आधार पर उनसे मिलने के लिए वीजा जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि जाधव से मिलने के लिए उनके परिवार के साथ भारत के राजनयिक भी साथ जाएंगे। जाधव से मिलने के लिए उनकी पत्नी और मां को इजाजत दी गई है।

हाई कमिश्नर को दिया निर्देश
इससे पहले पाकिस्तान की ओर से जाधव के परिवार को वीजा जारी करने के लिए दिल्ली स्थित पाकिस्तान के हाई कमिशन को निर्देश दिया गया था। आपको बता दें कि पाकिस्तान स्थित भारत के हाई कमिश्नर को भी जाधव के परिवार के साथ उनसे मुलाकात करने की इजाजत दी गई है। इस मुलाकात के दौरान भारतीय हाी कमिश्नर वहां मौजूद रहेंगे। 25 दिसंबर को जाधव का परिवार उनसे मुलाकात करेगा, इस बाबत जानकारी जियो न्यूज की ओर से दी गई थी, इसमे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल के बयान का हवाला दिया गया था।

पाकिस्तान ने बताया है जासूस
पाकिस्तान शुरू से आरोप लगाता आ रहा है कि उसने जाधव को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है और वह भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट है, जबकि भारत इस बात से साफ इनकार करता आ रहा है। इस पर भारत ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि जाधव को ईरान से किडनैप किया गया है, वह वहां अपनी बिजनेस की ट्रिप पर गया था, वह भारतीय नौसेना का रिटायर्ड अधिकारी है। जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाई गई है, जिसे भारत ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में चुनौती दी थी।

सुषमा स्वराज ने दी थी जानकारी
पाकिस्तान के इस कदम के बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर पहले पाकिस्तान सरकार को भारत नौसैनिक से मिलने जा रहे उनकी मां और पत्नी को कड़ी सुरक्षा देने के लिए कहा। पाकिस्तान की तरफ जवाब आने के बाद सुषमा ने कहा कि कुलभूषण जाधव की मां और उनकी पत्नी की यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए वहां की सरकार ने सेफ्टी, सिक्योरिटी और फ्रिडम ऑफ मूवमेंट का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications