देसी अंदाज में एक्टर विनोद खन्ना को दी बधाई, ट्विटर पर छाए सहवाग

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कुछ न कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसकी वजह से वह सोशल साइट ट्विटर पर छाए रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही ट्वीट किया है।

sehwag

सहवााग के ट्वीट्स से फैंस हुए खुश

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस बार बेहद खास अंदाज में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विनोद खन्ना को जन्म दिन की बधाई दी है। 6 अक्टूबर को विनोद खन्ना 70 साल के हो गए।

उनके जन्म दिन के मौके पर वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर ट्वीट करते हुए बॉलीवुड एक्टर को बर्थडे की बधाई दी।

एक्टर विनोद खन्ना के लिए किए सहवाग के ट्वीट में उन्होंने अपनी एक तस्वीर पेश की जिसमें वो एक गन्ने का जूस पी रहे थे और साथ में एक्टर विनोद खन्ना की तस्वीर लगी हुई थी।

विनोद खन्ना के 70वें जन्मदिन पर सहवाग ने किया ट्वीट

सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा कि टुडे लेट्स ड्रिंक जूस ऑफ गन्ना, टू विश हैप्पी बर्थडे टू विनोद खन्ना। वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट के सामने आने के बाद वो ट्विटर पर छा गए।

इसके बाद उनका ये ट्वीट घंटेभर के भीतर तीन हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका था। सहवाग के फैंस ने उनके ट्वीट पर इसके बाद जमकर ट्वीट किए। उन्होंने सहवाग की तारीफ तो की ही कई फैंस ने उन्हें रॉकस्टार तक बता दिया।

एक यूजर ने उनके ट्वीट पर कहा कि हाहा आपका ट्वीट देखकर अच्छा लगा, दिन की शुरूआत में आपका ट्वीट खुशी देने वाला है।

राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्जिया को लेकर किया खास ट्वीट

वीरू ने केवल यही ट्वीट नहीं किया उनका एक और ट्वीट भी फैंस के बीच छा गया। इस ट्वीट में उन्होंने राकेश ओम प्रकाश मेहरा की लव स्टोरी फिल्म मिर्जिया का का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने आशीष नेहरा का भी जिक्र किया है।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट में लिखा कि @राकेश ओम प्रकाश मेहरा जी को धन्यवाद मिर्जिया जैसी अकल्पनीय लव स्टोरी दिखाने के लिए, बॉलिंग में नेहरा जी का और लव स्टोरी में मेहरा जी का कोई जवाब नहीं।

वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट पर राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि पा जी...आपने तो ये बाउंड्री के बाहर मार दिया। शुक्रिया। लव एंड मोर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+