विराट-अनुष्का की बेटी कैसी दिखती हैं? विवाद पर कोहली की बहन ने फिर से जारी किया बयान, जानें क्या कहा?

विराट-अनुष्का की बेटी कैसी दिखती हैं? विवाद पर कोहली की बहन ने फिर से जारी किया बयान, जानें क्या कहा?

नई दिल्ली, 15 जून: क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि विराट-अनुष्का की बेटी वामिका कैसी दिखती हैं? क्रिकेटर विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने सोशल मीडिया पर पिछले हफ्ते अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया था, जहां उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के बारे में एक सवाल का जवाब दिया था। सेशन के दौरान विराट की बहन से पूछा गया कि क्या वह और उसका परिवार वामिका से मिले हैं, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "हां मैं और मेरा परिवार उससे मिले हैं और वह एक परी की तरह है।'' अब अपने इस बयान विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने सफाई दी है।

वामिका को लेकर, विराट की बहन ने बयान में क्या कहा?

वामिका को लेकर, विराट की बहन ने बयान में क्या कहा?

कोहली की बहन भावना ने वामिका को लेकर जो टिप्पणी की थी, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद भावना कोहली ने इसपर सफाई देने का फैसला किया है। भावना कोहली ने कहा है कि कपल ने अपनी बेटी को मीडिया में ना लेने का फैसला किया है, इसलिए हमें उसकी गोपनीयता का ख्याल रखना चाहिए। भावना कोहली ने कपल की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह से खबरों का मनोरंजन न करें।

भावना कोहली ने कहा, ''दोस्तों, विराट और अनुष्का ने पहले ही मीडिया से वामिका की तस्वीरों से परहेज करने का अनुरोध किया है। कृपया किसी भी समाचार को मनोरंजन की तरह ना दिखाएं। मैं कपल के फैसले का सम्मान करती हूं और मैं खुद ऐसा नहीं करूंगी। ऐसी रिपोर्ट्स पर गौर ना करें जिसमें कहा गया है कि मैंने बताया कि वामिका कैसी दिखती हैं।''

बेटी की जन्म के बाद विराट-अनुष्का ने लिया था ये फैसला

बेटी की जन्म के बाद विराट-अनुष्का ने लिया था ये फैसला

बेची वामिका के जन्म के बाद विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी को मीडिया में लाने का ना फैसला किया था। मीडिया से वामिका की तस्वीरों ना खींचने की अपील की थी। कपल ने एक संयुक्त बयान में कहा था, ''माता-पिता के रूप में, हमारा आपसे एक अनुरोध है कि हम अपने बच्चे की गोपनीयता की रक्षा करना चाहते हैं और हमें इसके लिए आपका सपोर्ट चाहिए। जबकि हम हमेशा यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको हमारी लाइफ से जुड़ी सारी जानकारियां मिलते रहे। हम आपसे अनुरोध करेंगे कि कृपया हमारे बच्चे की तस्वीर ना लें। हम जानते हैं कि आप समझेंगे कि हम कहां से आ रहे हैं और इसके लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं।"

विराट ने लाइव सेशन में वामिका का किया था जिक्र

विराट ने लाइव सेशन में वामिका का किया था जिक्र

इससे पहले अपने फैंस के साथ बातचीत के दौरान, विराट कोहली ने कहा था कि वे अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा क्यों नहीं कर रहे थे। विराट ने कहा था, ''हमने अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर एक कपल के रूप ना दिखाने का फैसला किया है। जब हमारी बेटी बड़ी होगी और अपनी पसंद-नापसंद पहचाने लगेगी तो वह खुद तय करेगी कि उसे क्या करना है।' विराट और अनुष्का इस समय इंग्लैंड में हैं, जहां भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+