VIDEO: जिसके फैंस लाखों में, वो सपना चौधरी खुद किसकी हैं दीवानी? जानिए

अपने डांस से पूरे उत्तर भारत को दीवाना बनाने वालीं सपना चौधरी के फैंस लाखों-करोड़ों में हैं। हरियाणा से लेकर बिहार में फैंस सपना के दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो किसी दीवानी हैं?

Sapna Choudhary

नई दिल्ली। अपने डांस से पूरे उत्तर भारत को दीवाना बनाने वालीं सपना चौधरी के फैंस लाखों-करोड़ों में हैं। हरियाणा से लेकर बिहार में फैंस सपना के दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो किसी दीवानी हैं? सपना चौधरी ने एक वीडियो के जरिये खुद बता दिया है कि वो कौन से एक्टर की फैन हैं। स्टार डांसर सपना चौधरी बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की फैन हैं। इस बात का खुलासा इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो कर रहे हैं। सपना की ही तरह रणदीप हुड्डा भी हरियाणा की शान हैं।

रणदीप हुड्डा के गाने पर किया डांस

सपना चौधरी के फैन अकाउंट ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वो रणदीप हुड्डा के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। हाल ही में सपना अपने भाई के साथ दिल्ली में ड्राइव करती दिखी। कार के अंदर सपना ने अपने भाई के साथ वीडियो बनाए हैं, जिसमें दोनों रणदीप हुड्डा के गाने गा रहे हैं। सपना का भाई गाड़ी चला रहा है, वहीं वो खुद डांस करती हुई वीडियो बना रही हैं।

सपना चौधरी के कार्यक्रम में मची थी भगदड़

हाल ही में बिहार के बेगुसराय शो के लिए पहुंची सपना चौधरी के शो में बड़ा हंगामा हो गया। छठ महापर्व के अवसर पर बिहार के बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल इलाके में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी का भी डांस शो रखा गया था। सपना चौधरी की झलक पाने के लिए लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। सपना चौधरी जैसे ही स्टेज पर पहुंची तो उन्हें देखने के लिए भीड़ आगे की ओर बढ़ी।

पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज

इसके बाद जब सपना चौधरी का डांस शो शुरू हुआ तो भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेटिंग तोड़कर स्टेज की तरफ बढ़ने लगी। भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस भी हरकत में आ गई और लोगों को रोकने की कोशिश की। भीड़ जब नहीं रुकी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मची अफरातफरी से पंडाल भी नीचे गिर गया। पुलिस की लाठियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे और इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+