Viral Video: लंदन की सड़कों पर दिखा सलमान का जलवा , स्ट्रीट सिंगर ने ‘तेरे नाम’ गाकर जीत लिया दिल

मालूम हो कि साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाम' ने सफलता का नया इतिहास रचा था। ये फिल्म सलमान की बेहतरीन अभिनय वाली फिल्मों से एक है।

Salman Khan

'Tere Naam' Viral Video: बॉलीवुड के मिस्टर 'दबंग' यानी कि सलमान खान के फैंस पूरी दुनिया में मौजूद हैं। देश में उनके चाहने वाले उनके लिए क्या सोचते हैं, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है लेकिन देश के बाहर भी उनका जलवा कम नहीं है। उनकी फिल्मों के गानों को लोग गुनगुनाते हैं, उनके जैसे लुक को लोग कॉपी करते हैं लेकिन एक संगीतकार ऐसा है, जिसने उनकी एक सुपरहिट फिल्म के सुपरहिट गाने को गाकर सुर्खियां बटोरी हैं और इस वक्त वो सल्लू मियां के ही गाने को गाकर लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

Street Performer ने गाया सलमान खान का गाना

Street Performer ने गाया सलमान खान का गाना

दरअसल यहां बात हो रही है लंदन के एक स्ट्रीट परफॉर्मर की, जो कि लंदन की सड़कों पर सलमान खान की मेगाहिट फिल्म ‘तेरे नाम' का टाइटल गीत गा रहे हैं। इस कंपोजर का नाम विश है, जिसने बिल्कुल वैसे ही लुक रखा था जैसे कि सलमान खान ने फिल्म में रखा हुआ था यानी कि लंबे और डस्टी लुक। विश ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर खुद ही पोस्ट किया है, जो कि वायरल हो गया है।

वीडियो में दिखा सिंगर का जुदा अंदाज

वीडियो में दिखा सिंगर का जुदा अंदाज

वीडियो में दिख रहा है कि वो स्ट्रीट के किनारे खड़े हैं, उन्होंने चारों ओर स्पीकर लगा रखे हैं और माइक हाथों में लेकर वो बहुत डूबकर ‘तेरे नाम' गीत गा रहे हैं। सड़क पर भारी भीड़ है और लोग जमकर उनके गीत का लुत्फ उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, SINGING TERE NAAM LIVE ON THE STREET AT SOUTHALL (London 🇬🇧)। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग उनके गाने को सुनने में बिजी हैं तो कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने गदर काट दी है।

'सलमान खान हर जगह बसते हैं'

'सलमान खान हर जगह बसते हैं'

इस वीडियो को अब तक इंस्ट्रा पर 10,661 likes मिल चुके हैं और इसे अभी तक 83,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग जमकर इस वीडियो को पसंद कर रहे है, शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने विश को 'शानदार गायक' कहा है तो कुछ ना उन्हें 'हैंडसम सिंगर' बताया है , कुछ ने बोला कि 'ये मेरा पसंदीदा गाना है' तो किसी ने लिखा कि 'सलमान खान हर जगह बसते हैं।'

Gulmohar से 12 साल बाद शर्मिला टैगोर की पर्दे पर वापसी, मनोज बाजपेई का दिखा जुदा अंदाज

फिल्म 'तेरे नाम' ने रचा था इतिहास

मालूम हो कि साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाम' ने सफलता का नया इतिहास रचा था। ये फिल्म सलमान की बेहतरीन अभिनय वाली फिल्मों से एक है। उस वक्त सलमान खान की हेयर स्टाइल बहुत लोकप्रिय हुई थी।

भूमिका चावला की पहली हिंदी फिल्म

फिल्म में सलमान खान और भूमिका चावला लीड रोल में थे। इसी फिल्म के जरिए भूमिका ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में संगीत हिमेश रेशिमया का था तो वहीं टाइटल ट्रैक मेल और फीमेल दोनों वर्जन में था, जिसमें से मेल वर्जन मशहूर सिंगर उदित नारायण और फीमेल वर्जन लोकप्रिय गायिका अलका यागनिक ने गाया था। इस फिल्म के गीत आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss 16 Winner MC Stan: जानिए कौन हैं एमसी स्टेन, खुद बताई फर्श से अर्श तक की कहानी | वनइंडिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+