इस न्यूज एंकर ने पढ़ी थी इंदिरा गांधी की हत्या की खबर, Viral हुआ Video
नई दिल्ली। आज देश की पूर्व पीएम और आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि हैं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग इंदिरा गांधी को अपनी तरह से याद कर रहे है, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि उस टीवी एंकर का है, जिन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या की खबर पढ़ी थी।
मशहूर न्यूज एंकर सलमा सुलतान
वायरल हो रहा ये वीडियो दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सलमा सुलतान का है, जिन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया था कि इस दुखद घटना को उन्होंने कैसे टीवी पर पढ़ा था, वो पल एकदम कष्टदायक था।

वो पल बेहद मुश्किल था: सलमा सुल्तान
सलमा ने कहा कि उस वक्त मेकअप मैन अपना काम कर रहा था लेकिन आंसू को रोक पाना बहुत ज्यादा मुश्किल था, इस वीडियो को बॉलीवुड-साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता खुशबू सुंदर ने रिट्वीट किया है।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
तो वहीं कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने विदेश से ट्वीट कर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी है। 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। कांग्रेस नेताओं के अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंदिरा गांधी को याद किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications