मॉब लिंचिंगः बिहार में फिर हिंसक हुई भीड़, युवक को पेड़ से बांधकर घंटों तक पीटा

वैशालीः बिहार में मॉब लिंचिंग को लेकर सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। लेकिन राज्य में भीड़ के आतंक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर भीड़ के आतंक का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो वैशाली जिले के फतेहपुर गांव का बताया जा रहा है। ईटीवी भारत की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में कुछ ग्रामीण बड़ी बरहमी से युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक को भीड़ ने पेड़ से बांधकर घंटों तक पीटा।

viral video of man brutally beaten by mob in vaishali district of bihar

दरअसल, गांव का संतलाल पासवान नाम का व्यक्ति हत्या के मामले का आरोपी है। तीन महीने तक जेल में रहने के बाद वह हाल ही में जेल से छूटकर गांव आया है। बताया जा रहा है कि उसने दोबारा गांव के किसी व्यक्ति को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की, जिससे ग्रामीण उग्र हो गए। गुस्साई भीड़ ने संतलाल पासवान को खजूर के पेड़ से बांधा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

पिटाई करने वाली भीड़ में सबसे ज्यादा महिलाएं नजर आ रही हैं। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को भीड़े से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एसडीपीओ राघव दयाल ने कहा कि मामले की शिकायत दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो और संतलाल पासवान के बयान के आधार पर नामजद और अज्ञात अभियुक्तों पर कार्रवाई जारी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः मोहन भागवत के बयान पर दिग्विजय का तंज, कहा-एकजुटता के संदेश का पालन करने लगे तो बंद हो जाएगी लिंचिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+