'डॉ. एस. सोमनाथ और टीम ISRO', चंद्रयान-3 की सफलता के बीच इसरो चीफ का डांस वीडियो वायरल

ISRO Chief Chandrayaan-3: चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा। देशभर में आतिशबाजी हो रही है। जहां देखो वहां इसरो की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसा ही जश्न इसरो मुख्यालय में भी चल रहा है।

जैसे हर भारतीय के लिए आज खुशी का दिन है, ऐसे ही हमारी इसरो टीम भी इस दिन को जश्न के तौर पर मना रही है। लैंडिंग के बाद वहां का माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। ऐसे में इसरो टीम का दावा करती हुई एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

ISRO chief S Somnath

वीडियो चंद्रयान-3 की सफलता के बाद से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। वीडियो में इसरो प्रमुख डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी लोग खुशी से जमकर थिरक रहे हैं।

वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि इसरो चीफ एस सोमनाथ अपनी टीम के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में इसरो चीफ डांस कर रहे हैं।

हालांकि वो एकदम एस सोमनाथ जैसे लग रहे हैं, जिसके बाद X (ट्विटर) पर यह डांस वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए टीम इसरो को बधाईयां दे रहे हैं।

चांद पर लहराया तिरंगा

चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन चुका है। पूरी दुनिया ने भारतीय वैज्ञानिकों का लोहा माना है। चंद्रयान-2 की असफलता के महज 4 साल में भारत ने वो कर दिखाया, जो अमेरिका-रूस और चीन नहीं कर पाए।

इसरो चीफ एस सोमनाथ का बयान

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमने अपनी विफलता (चंद्रयान-2) से बहुत कुछ सीखा और आज हम सफल हुए। हम अगले 14 दिनों का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+