VIRAL VIDEO: मुसीबत में फंसे बंदर की कुत्ते ने की मदद, इंसान बनाता रहा वीडियो

VIRAL VIDEO: मुसीबत में फंसे बंदर की कुत्ते ने की मदद, इंसान बनाता रहा वीडियो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आजकल एक बंदर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आमतौर पर जानवरों के वीडियो बनाने की लोग तारीफ करते हैं लेकिन इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो वीडियो शूट करने वाले की निंदा कर रहा है। आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो में ऐसा है क्या ?

मुसीबत में फंसे बंदर को बचाने के बजाए शख्‍स बनाता रहा वीडियो

मुसीबत में फंसे बंदर को बचाने के बजाए शख्‍स बनाता रहा वीडियो

दरअसल, इस वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि एक लकड़ी के गोल सुराख में एक बंदर का बच्‍चा फंस जाता है और वो बहुत कोशिश करके भी अपने आप को उससे बाहर नहीं निकाल पाता है। बंदर अपने को लकड़ी के बीच से निकालने के लिए पूरा जोर लगाते हुए थक जाता है लेकिन कामयाब नहीं होता है। वहीं इस वीडियाे को शूट करने वाला शख्‍स इस बंदर को उस लकड़ी से निकालने के बजाए वीडियो शूट करता रहा । वीडियो शूट करने वाले ने ऐसा करके एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। वहीं मुसीबत में फंसे बंदर के बच्‍चे को एक कुत्‍ता आकर मदद करके उसे उस लकड़ी से बाहर निकालता है।

मुसीबत में फंसे बंदर की कुत्ते ने की मदद,

मुसीबत में फंसे बंदर की कुत्ते ने की मदद,

लगभग चार मिनट के इस वीडियो को बनाने वाले शख्‍स ने जहां मुसीबत में फंसे बंदर का दर्द महसूस नहीं किया वहीं वहां से गुजर रहे एक कुत्ते ने उसे अपने दांत से बड़ी साव‍धानी से पकड़ते हुए बाहर निकाला। इस वीडियो में आप देख सकते है कि लकड़ी से बाहर निकलने के बाद बंदर का बच्‍चा कूदकर एक छोटे से केले के पेड़ पर चढ़ जाता है और उसको बचाने वाला कुत्‍ता नीचे खड़ा कुत्ता उसे ऐसे देखकर निश्चिंत होना चाह रहा था कि बंदर का बच्‍चा पेड़ से बाहर निकलने के बाद ठीक है कि नहीं?

मनुष्य से तो ये प्राणी अच्छे हैं

इस वायरल वीडियो को फेसबुक पर पोस्‍ट करने वाले शख्‍स गणेश जोशी ने भी ये ही लिखा- मनुष्य कितना क्रूर,स्वार्थी हो गया है..बंदर का एक छोटा बच्चा पेड की लकड़ी में फंस गया...उसे मुक्त करने के बजाय उसका वीडियो बनाता रहा...और एक कुत्ता आकर उस छोटे बंदर को वहां से मुक्त करता है ...मनुष्य से तो ये प्राणी अच्छे हैं...वहीं ट्वीटर पर इस वीडियो को शेयर करने वाले अवनीश शर्मा ने लिखा पशु पक्षी भी संकट के समय एक दूसरे की मदद करते हैं. देखिये एक लकड़ी में बुरी तरह फंसे बन्दर को किसने और कैसे निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+