VIDEO: 'अंखियां मिलाऊं' गाने पर एक बार फिर दिल चुरा ले गईं माधुरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सालों से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। जितने फैंस उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके डांस के हैं। माधुरी के हिस्से बॉलीवुड के सबसे शानदार गाने हैं और हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें इन सभी गानों के स्टेप्स आज भी याद हैं।

Viral

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सालों से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। जितने फैंस उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके डांस के हैं। माधुरी के हिस्से बॉलीवुड के सबसे शानदार गाने हैं और हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें इन सभी गानों के स्टेप्स आज भी याद हैं। हाल ही में माधुरी ने अपने 1995 के गाने 'अंखियां मिलाऊं कभी अंखियां चुराऊं' पर शानदार डांस परफॉर्म किया।

अपने रिएलिटी शो पर किया डांस

अपने रिएलिटी शो पर किया डांस

डांसिंग दीवा माधुरी दीक्षित को आज भी अपने सभी पुराने डांस स्टेप्स याद हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो है। इंटरनेट पर माधुरी का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वो 1995 में आई फिल्म 'राजा' के हिट गाने 'अंखियां मिलाऊं कभी अंखियां चुराऊं' पर डांस कर रही हैं। माधुरी ने ये डांस अपने डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' के स्टेज पर किया।

एक स्टेप भी नहीं भूली हैं माधुरी

उनका डांस देखकर एक पल को भी नहीं लगा कि वो इस गाने के एक भी स्टेप्स भूली हैं। 23 साल बाद भी वही जोश और वही एक्सप्रेशन के साथ माधुरी ने इस गाने पर डांस किया। फिल्मों की बात करें तो उनकी हाल ही में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' दर्शकों को काफी पसंद आई। इस फिल्म में माधुरी ने एक मां की भूमिका निभाई थी।

संजय दत्त के साथ आएंगी नजर

संजय दत्त के साथ आएंगी नजर

इसके अलावा वो फिल्म कलंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हां है। इस फिल्म में माधुरी और संजय सालों बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। अपने अफेयर की खबरों के बाद से माधुरी और संजय दत्त ने कभी साथ काम नहीं किया, जोकि इस फिल्म से बदलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+