VIDEO: LOC पर अद्भुत नजारा, सिद्धू मूसेवाला के गाने पर जमकर झूमे भारत-पाकिस्तान के जवान

नई दिल्ली, 27 अगस्त: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का भले ही इस दुनिया में नहीं हैं,लेकिन अपने गानों के जरिए वे आज भी लोगों के बीच में जिंदा हैं। गायक के दुनिया भर में प्रशंसक हैं। भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी मूसेवाला के दीवाने हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एलओसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भारत औऱ पाकिस्तान सेना के जवान मूसेवाला के गानों पर झूमते दिख रहे हैं। (वीडियो नीचे)

पाकिस्तानी चौकी पर बज रहा था मूसेवाला का गाना

पाकिस्तानी चौकी पर बज रहा था मूसेवाला का गाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि थोड़ी दूर स्थित पहाड़ी पर पाकिस्तान के सैनिक स्पीकर पर सिद्धू का सॉन्ग 'बम्बिहा बोले' बजा रहे हैं। गाना जैसे ही शुरू होता है। वैसे ही दूसरी पहाड़ी पर मौजूद भारतीय चौकी में तैनात जवान गाने की धुन पर नाचना शुरू कर देते हैं। इसी दौरान चौकी में मौजूद एक जवान इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लेता है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

 भारतीय जवानों ने जमकर किया डांस

भारतीय जवानों ने जमकर किया डांस

वायरल वीडियो को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एचजीएस धालीवाल ने ट्विटर पर साझा किया। हालांकि वीडियो कब का है और किस पोस्ट का है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि, वीडियो इसी साल का है। वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है औऱ लोग वीडियो देखकर जमकर प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

यूजर्स बोले-सीमाओं ने बांटा पंजाबियों ने जोड़ा

सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा कि, पाकिस्तान में भी सिद्धू के लाखों फैन हैं। कलाकारों की कला की कोई सीमा नहीं होती है। वहीं एक यूजर्स ने लिखा कि, अपने दुश्मन को कभी न भूलें और न ही माफ करें, चाहे वह किसी भी गाने पर नाचता हो। एक यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, सीमाओं ने बांटा पंजाबियों ने जोड़ा। इसे अभी तक करीब 7 लाख लोग देख चुके हैं।

शुभदीप सिंह से सिद्धू मूसेवाला तक का सफर

शुभदीप सिंह से सिद्धू मूसेवाला तक का सफर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह बहुत ही कम वक्त में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए थे। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की थी, लेकिन पंजाबी गायकी ने उन्हें पूरे पंजाब और पंजाबी गाने सुनने वालों के दिलों तक पहुंचा दिया। जून में मूसेवाला की मानसा जिले में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वे अपनी मौसी से मिलने जा रहे थे।

बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे

बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे

2017 में मूसेवाला ने अपना पहला गाना 'सो हाई' रिलीज किया था, उसके बाद लगातार उनके दो एल्बम आए थे। मूसेवाला के खिलाफ अपने गानों के जरिए बंदूक की संस्कृति और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोपों की तरत कई केस भी दर्ज किए गए थे। 2020 में तत्कालीन कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने उनके खिलाफ एक गाने में कथित तौर पर बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोपों में आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+