अतुल सुभाष केस के बाद सामने आया तलाक-एलिमनी का चौंकाने वाला मामला, कैंसर पीड़ित पति को कहा-किडनी बेचकर दो पैसे

Viral: अतुल सुभाष आत्महत्या मामले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच तलाक और एलिमनी का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे पति से पत्नी ने मेंटेनन्स के रकम की डिमांड की है। पति के असमर्थता जताने पर पत्नी ने जो कहा वो सुनकर आपको भी विश्वास नहीं होगा कि कोई महिला अपने पति के लिए ऐसा कुछ कह सकती है। पत्नी ने मेंटेनन्स के पैसे के लिए पति को किडनी बेच देने की सलाह दे डाली।

सोशल मीडिया पर शेयर किये गए एक वीडियो में बताया जा रहा है कि कैसे एक तलाक के केस में पत्नी ने पति की स्थिति का मजाक उड़ाते हुए उसे पैसे चुकाने के लिए किडनी बेचने की सलाह दी। दरअसल, दंपति की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और उनका 7 साल का एक बेटा है। पति को स्पाइनल कैंसर होने के बाद पत्नी ने पति से अपनी राहें अलग कर लीं।

Viral

पति के कैंसर का पता लगने पर पत्नी हुई अलग

वीडियो के अनुसार पति के कैंसर का पता लगने के बाद पत्नी ज्यादा दिनों तक उसकी सेवा नहीं कर पाई और पति से अलग होने की जिद्द करने लगी। जिसके बाद पति अपने माता-पिता के पास रहने लगा और पत्नी अपने बच्चे के साथ उसी मकान में रह रही है जो उसके पति के नाम पर है। दोनों पिछले 4 सालों से अलग रह रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी की मौत, कैंसर से हार गए जंग, लोगों के लिए ऐसे बने थे प्रेरणा

जिंदगी-मौत के बीच झूल रहे पति से मेंटेनन्स की मांग

वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी ने अब पति के ऊपर मेंटेनन्स का केस कर दिया और 2 लाख रूपये की मांग की। पति ने जब कहा कि उसके पास आय का कोई स्त्रोत नहीं है और बीते 4 सालों से वो कैंसर के इलाज की वजह से पैसे दे पाने में असमर्थ है। हालांकि, उसने मकान अपने बच्चे के नाम पर करने की बात की लेकिन पत्नी नहीं मानी। उसने अपने बच्चे के भरण-पोषण के लिए 2 लाख देने की डिमांड की।

पति को किडनी बेच पर पैसे देने की सलाह

पत्नी कहीं नौकरी करती है और उसी के जरिये घर चलाती है। अब उसका कहना है कि उसका पति उसे छोड़ रहा है (कैंसर की वजह से मौत के मुँह पर है) तो उसके और उसके बच्चे के भरण-पोषण के लिए उसे पैसे देने होंगे। पति के यह कहने पर कि वो पैसे कमाने और दे पाने में असमर्थ है तो पत्नी ने उसे किडनी बेच कर पैसे देने की बात कही।
ये भी पढ़ें: Parcel blast: पत्नी के प्रेमी से बदला लेना के लिए रची थी साजिश, यूट्यूब से सीखा बम बनाना, अब साथी सहित अरेस्ट

'मरने से पहले कर दो लोगों का भला'

पत्नी ने कहा कि तुम तो ऐसे भी मर रहे हो, अपनी किडनी बेच कर हमें पैसे दे दो, हमारा भी भला होगा और जिसे किडनी मिलेगी उसका भी भला हो जाएगा। मरने से पहले तुम कई लोगों के काम आ जाओगे। मामला जब कोर्ट में पहुंचा तब ये सब सुनकर कॉउंसलर भी हैरान रह गई। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि पैसे के पीछे भारती इस दुनिया में इंसान इतने खोखले हो गए हैं कि उनके अंदर की इंसानियत भी नहीं बची है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+