तनुश्री के बाद नाना पाटेकर को लेकर डिंपल कपाड़िया का Video, कहा- मैंने देखा है भयानक रूप
नई दिल्ली। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद को लेकर पूरा बॉलीवुड दो गुटों में बंट गया है। तनुश्री ने नाना पाटेकर को लेकर ऐसे खुलासे किए जिसे लेकर विवाद दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर आमिर खान, अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड सितारे सामने आए और अब बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ डिंपल कपाड़िया का पुराना वीडियो
तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो पुराना वीडियो है, जिसमें वो नाना पाटेकर के स्वभाव और उनके भयानक रूप के बारे में बात कर रही हैं। क्रांतिवीर , अंगार , अंकुश जैसी कई फिल्मों में नाना पाटेकर के साथ काम कर चुकी डिंपल कपाड़िया ने नाना को लेकर कई खुलासे किए और उनके भयानक रूप के बारे में चर्चा की।

नाना का गु्स्सैल स्वभाव
इस वीडियो में डिंपल नाना पाटेकर के गुस्से वाले स्वभाव और उनके स्वभाव को लेकर बात कर रही है। वो कहती हैं कि वाकई नाना बहुत अलग तरह के इंसान हैं। उनके स्वभाव की वजह से उन्हें कम लोग ही पसंद आते हैं।उनका स्वभाव, उनकी हरकतें भी बहुत अलग हैं। डिंपल कहती हैं कि उनका अभिनय उनकी सारी बुरी हरकतों पर पर्दा डाल देता है।

डिंपल ने नाना को लेकर कही बड़ी बात
इस पुराने वीडियो में डिंपल ने कहा कि उनके टैलेंट को देखकर खून भी माफ हैं।उन्होंने कहा कि वो मेरे साथ बहुत अच्छे से रहा करते थे, लेकिन मैंने उनका भयानक रूप भी देखा है। यह वीडियो 8 साल पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications