Video: विदेशी को यूं हिंदी में बात करते देख दंग रह गए लोग, वायरल हुआ वीडियो
घूमने के लिए भारत विदेशियों की पसंदीदा जगहों में आता है। कई विदेशी भारत की सड़कों पर घूमते दिखते हैं। अधिकतर विदेशी भारत में अंग्रेजी और टूटी-फूटी हिंदी के साथ बात करते हैं लेकिन एक शख्स हिंदी में बात कर सभी को चौंका रहा है।
नई दिल्ली। घूमने के लिए भारत विदेशियों की पसंदीदा जगहों में आता है। कई विदेशी भारत की सड़कों पर घूमते दिखते हैं। अधिकतर विदेशी भारत में अंग्रेजी और टूटी-फूटी हिंदी के साथ बात करते हैं लेकिन एक शख्स हिंदी में बात कर सभी को चौंका रहा है। यूट्यूब पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी भारतीयों से हिंदी में बात करता दिख रहा है। उसकी हिंदी ने भारतीयों को भी चौंका दिया है।

'India Survival Guide' नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाने वाले कार्ल रॉक का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी हिट हो रहा है। इस वीडियो में कार्ल सभी से हिंदी में बात कर रहे हैं। वो एयरपोर्ट जाने के लिए एक ऑटो वाले के पास जाते हैं और उससे हिंदी में बात करते हैं। वहीं इसके बाद वो एक दुकानदार से हरियाणवी में बात करते हैं। उन्हें यूं हरियाणवी में बात करता देख दुकानदार भी दंग रह जाता है।
इसके बाद कार्ल एक और दुकानदार से हिंदी में बात करते हैं। फिर वो एयरपोर्ट पर अधिकारियों से भी हिंदी में ही बातचीत करते दिखते हैं। एक विदेशी को यूं हिंदी में बात करता देख हर कोई हैरान है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है। अब तक इस वीडियो पर 3,80,000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। आप भी देखिये ये वीडियो-
ये भी पढ़ें: मॉल में ले जाकर किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, नहीं मालूम था ऐसा होगा अंजाम












Click it and Unblock the Notifications