भारी बारिश में ताज के कर्मचारी ने शेयर किया अवारा कुत्ते संग छाता, रतन टाटा ने कही दिल छू लेने वाली बात

मुंबई, 24 सितंबर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें ताजपैलेस का एक कर्मचारी भरी बारिश में एक आवारा कुत्ते को पनाह देता दिख रहा है। खास बात ये है कि वो व्यक्ति तब तक ताज पैलेस के सामने सड़क पर छाता लेकर खड़े रहता है, जब तक बारिश होती रहती है। इस तस्वीर के वायरल होने पर जहां लोग उस कर्मचारी की दयालुता की तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर अब इस कर्मचारी की तारीफ उद्योगपति रतन टाटा ने भी की है। उन्होंने इसके साथ ही एक बड़ा ही खूबसूरत संदेश भी पोस्ट किया है।

रतन टाटा ने कही दिल छू लेने वाली बात

रतन टाटा ने कही दिल छू लेने वाली बात

उन्होंने लिखा है कि 'इस मानसून में आवारा कुत्ते के साथ छाते को शेयर करना ना केवल ताज के कर्मचारी के दया की भावना को व्यक्त करता है बल्कि आवारा कुत्तों की मदद करने की एक पहल को भी दर्शाता है। मुंबई की भागदौड़ में कैद एक दिल को छू लेने वाला पल। इस तरह की कोशिश और पहल आवारा जानवरों के लिए एक लंबा रास्ता तय करते है'।

ताज के कर्मचारी के साथ-साथ रतन टाटा की भी तारीफ

ताज के कर्मचारी के साथ-साथ रतन टाटा की भी तारीफ

रतन टाटा का भी ये संदेश अब वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। अब लोग ताज के कर्मचारी के साथ-साथ रतन टाटा की भी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें गोल्डन हार्ट वाला व्यक्ति कहा है। बता दें कि वो अक्सर अपने कर्मचारियों के लिए कुछ ना कुछ अच्छा लिखते या बोलते रहते हैं। मालूम हो कि ताज महल पैलेस टाटा ग्रुप का हिस्सा है।

जानिए कौन हैं रतन टाटा?

जानिए कौन हैं रतन टाटा?

आपको बता दें कि रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा है। 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा साल 1990 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष भी थे, और फिर वो अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया है। वह भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) से सम्मानित किए जा चुके हैं। रतन टाटा के पिता का नाम नवल टाटा थे, जिन्हें नवाजबाई और रतनजी टाटा ने गोद लिया था। नवल टाटा ने सूनू से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे थे। उन्होंने छोटे बेटे का नाम जिमी रखा और बड़े का नाम रतन रखा।

रतन टाटा अविवाहित हैं

रतन टाटा अविवाहित हैं

साल 1940 में नवल टाटा और सुनू के बीच तलाक हो गया और इस तलाक के करीब दस साल बाद नवल टाटा ने स्विस नागरिक सिमोन से शादी की। जिनके बेटे का नाम नोएल टाटा है। नोएल टाटा टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष हैं। रतन टाटा कुलाबा, मुंबई में रहते हैं और अविवाहित हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले रतन टाटा अक्सर अपनी पोस्ट से लोगों को इंप्रेस कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+