'मेरे पिता रोए हैं लेकिन वो सारा क्रेडिट...', विनेश फोगाट की बहन बबीता ने लगाए अब गंभीर आरोप, वायरल हुआ वीडियो
Babita Phogat Vinesh Phogat News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट की उनकी चचेरी बहन और 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बबीता फोगाट ने कड़ी आलोचना की है। बबीता फोगाट ने कहा है कि विनेश ने अपने पिता महावीर फोगाट को उनके द्वारा किए गए हर काम के लिए कभी धन्यवाद नहीं दिया है।
पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट के अयोग्य ठहराए जाने के विवाद के बाद बबीता फोगाट ने कहा कि विनेश ने अपने करियर में महावीर फोगाट के योगदान को बिल्कुल भी नहीं सराहा है। विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने और चुनाव लड़ने पर भी बबीता फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें- 'वो मेरी रिकॉर्डिंग करना चाहते थे', विनेश फोगाट ने PM मोदी को लेकर ये क्या कहा, जिसपर मचा हंगामा
बबीता फोगाट बोलीं- पहले विनेश 2032 तक पहलवानी करना चाहती थी, तो अब क्या हुआ?
बबीता फोगाट ने सवाल उठाया कि पहले तो विनेश कहती थी कि वो 2032 तक रेसलिंग करना चाहती हैं तो अब ऐसा क्या होगा कि उन्होंने संन्यास ले लिया। बबीता फोगाट ने कहा कि विनेश के पिता के निधन के बाद महावीर ने उन्हें पूरी तरह से अपने संरक्षण में लिया और उनपर काम किया। लेकिन विनेश ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है।
बबीता फोगाट ने विनेश पर पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद धन्यवाद नोट में महावीर फोगाट का नाम नहीं लेने को लेकर भी निशाना साधा है। बबीता फोगाट ने ये बातें टॉप एंगल विद सुशांत सिन्हा से बातचीत करते हुए कही है।
ये भी पढ़ें- 'पीएम ने मशीन पर पैर रखकर वजन बढ़ा दिया,' गलती को साजिश बताने पर भड़के योगेश्वर दत्त, विनेश फोगाट पर कसा तंज
बबीता फोगाट बोले- 'मैंने अपने पिता को सिर्फ 3 बार रोते देखा है...'
बबीता फोगाट ने कहा,
''मैंने अपने पिता महावीर फोगाट को तीन बार ही रोते देखा है, एक बार जब हमारी शादी हुई थी तब, एक बार जब मेरे चाचा (विनेश के पिता) का निधन हो गया था तब और तीसरी बार जब विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई हो गई थी तब। जब से मेरे चाचा का निधन हुआ है, विनेश और उसके दोनों भाई-बहनों ने अचानक कुश्ती छोड़ दी, उसके बाद मेरे पिता उनके घर गए और उनकी मां से लड़कर उन्हें कुश्ती में वापस लाने की बात कह रही है। आप सोचिए, विनेश को बनाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की होगी। लेकिन उसने अपने गुरु को छोड़कर सभी का शुक्रिया अदा किया है।''
ये भी पढ़ें- 'मजबूरियां यहां लेकर आती हैं', राजनीति के मैदान में अपनी पारी को लेकर खुलकर बोलीं विनेश फोगाट
बबीता फोगाट बोलीं- विनेश ऐसी क्यों हो गई है? मुझे ये पता नहीं?
पेरिस ओलंपिक में मेडल पाने वाले अन्य एथलीट और उनके कोचों का जिक्र करते हुए बबीता फोगाट ने कहा कि 'क्या आपने विनेश फोगाट को उनके कोच के साथ देखा है? जब वह पेरिस से वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर आई तो उनके साथ दीपेंद्र हुड्डा दिखे थे। मुझे तो लगता है कि दीपेंद्र हुड्डा ही उनके द्रोणाचार्य हैं।'
बबीता फोगाट ने कहा,
''विनेश ऐसी क्यों हो गई है? वो क्यों इतनी बदल गई है? वो मुझे नहीं पता है। ऐसा एक प्रतिशत भी चांस नहीं है कि सरकार साजिश कर, विनेश से मेडल छीन ले। रही बात 100 ग्राम वजन की तो ये खिलाड़ी की जिम्मेदारी होती है कि वो अपने वजन को काबू में रखे। मैं खुद 200 ग्राम वजन की वजह से डिस्क्वालिफाई हुई थी।''
बबीता फोगाट ने कहा, ''आज मशहूर होने के बाद, वह अपनी 'उपलब्धियों' का श्रेय प्रियंका वाड्रा और हुड्डा को देती हैं। अगर आप सरकार के प्रयासों को स्वीकार नहीं करते हैं तो यह ठीक है, लेकिन अपने ही चाचा को अनदेखा करना, जिसने आपको बनाने में कड़ी मेहनत की है।''












Click it and Unblock the Notifications