VIDEO: ओडिशा के इस हिस्से में एंबुलेंस के लिए नहीं रास्ता, चारपाई पर अस्पताल जाते हैं मरीज
VIDEO: यहां नहीं पहुंचती एंबुलेंस, चारपाई पर अस्पताल जाते हैं मरीज
भुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज इलाके में कई गावों तक ऐसी सड़क नहीं है, कि एंबुलेंस वहां जा सके। यहां के लोग किसी के ज्यादा बीमार होने पर उसे चारपाई पर लिटाकर अस्पताल तक लेकर जाते हैं। इस इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गांव के लोग मरीज को चारपाई पर लिटाकर अस्पताल के लिए लेकर जा रहे हैं,क्योंकि रास्ता ऐसा है कि एंबुलेंस इस पर चल नहीं पाएगी।
मयूरभंज एडीएम गंगाधर नायक ने बताया है कि गांव तक जाने वाले रास्तों की हालत ऐसी नहीं है कि एंबुलेंस उनसे गुजर सके। ऐसे में किसी के ज्यादा बीमार होने पर गांव के लोग चारपाई पर लिटाकर ही उसे अस्पताल तक लाते हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर वो अधिकारियों से बात करेंगे।

मयूरभंज इलाका पिछड़ेपन को लेकर पहले भी चर्चा में रहा है लेकिन यहां के हालात जस के तस हैं। हाल ही में एक खबर यहां से आई थी कि मयूरभंज ररुआ के ब्लॉक हॉस्पिटल में बिजली नहीं होने की वजह से डॉक्टरों को मोमबत्ती की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। डॉक्टर ने बताया था कि मैं हर रोज 180-1200 मरीजों को देखता हूं, यहां बिजली की बहुत ज्यादा किल्लत है, जब मरीज आते हैं तो मुझे उन्हें देखना होता है, फिर चाहे बिजली हो या ना हो। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि डॉक्टर मरीज को मोमबत्ती की और मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications