VIDEO: गांव में घास काट रही लड़की ने किया शानदार डांस, माधुरी दीक्षित भी हो गईं उसकी दिवानी

Viral Video On Social Media: हमारे देश में एक कहावत है- 'प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती', यानी जिसके अंदर टैलेंट है उसे किसी की मदद की जरूरत नहीं, वो अपना रास्ता खुद बना लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर गांव की एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस लड़की के टैलेंट का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि खुद बॉलीवुड की डांस क्वीन माधुरी दीक्षित ने उसकी तारीफ की है।

'घूंघट नहीं खोलूंगी सैयां' पर डांस

'घूंघट नहीं खोलूंगी सैयां' पर डांस

दरअसल सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर Raaggiri नाम के पेज पर एक वीडियो डाला गया, जो एक ग्रामीण इलाके का है। वीडियो में लड़की फिल्म मदर इंडिया के 'घूंघट नहीं खोलूंगी सैयां' गाने पर डांस कर रही है। वीडियो के साथ पेज ने कैप्शन लिखा- "कहते हैं Dancers don't need wings to fly, आप गांव की इस लड़की के डांस को देखकर मान जाएंगे कि इस बात में कितना सच है। ऐतिहासिक फिल्म #MotherIndia के लाजवाब गीत पर ये डांस देखिए। इस वीडियो में हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित को टैग किया गया। जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ।

माधुरी ने कही ये बात

माधुरी ने कही ये बात

बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित भी लड़की के डांस को देखकर दीवानी हो गईं। उन्होंने वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि लाजवाब वाह। इस लड़की ने बहुत ही खूबसूरत डांस किया। बहुत सी प्रतिभाएं ऐसी हैं, जो खोज के इंतजार में हैं। इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिस पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। बड़ी संख्या में ट्विटर यूजर्स इस लड़की की तारीफ कर रहे।

ट्विटर यूजर्स ने जमकर की तारीफ

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अपनी धुन में मस्त रहती है, जबकि उसके साथ की महिलाएं घास काटती रहती हैं। इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रितिका सिन्हा नाम की एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि Wow क्या ऊर्जा है। ऐसे लगता है कि उसने एकदम दिल से डांस किया। माधुरी जी आपने इसको शेयर किया उसके लिए धन्यवाद। वहीं शैफाली भट्ट नाम की यूजर ने लिखा कि वास्तव में ये सुंदर डांस है, बड़े वक्त बाद इतना अच्छा डांस देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+