सीएम रूपाणी ने बोले अमित शाह के बोल, कहा 'गुजरात में जीती कांग्रेस तो पाकिस्तान में होगा जश्न'
गुजरात चुनाव के लिए प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आखिरी दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भाषा बोलते हुए नजर आए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रूपाणी ने कहा कि अगर गुजरात में भाजपा जीतती है तो पटाखे भारत में फूटेंगे, लेकिन अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो ये जश्न पाकिस्तान में होगा।
आनंद। गुजरात चुनाव के लिए प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आखिरी दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भाषा बोलते हुए नजर आए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रूपाणी ने कहा कि अगर गुजरात में भाजपा जीतती है तो पटाखे भारत में फूटेंगे, लेकिन अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो ये जश्न पाकिस्तान में होगा। बता दें कि बिहार चुनाव के दौरान अमित शाह भी कुछ ऐसा ही बोलते नजर आए थे।

गुजरात के आनंद में चुनाव प्रचार कर रहे रूपाणी ने कांग्रेस पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा। रूपाणी ने कहा, 'अगर भाजपा जीतती है तो पटाखे गुजरात में फूटेंगे, लेकिन अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो पटाखे पाकिस्तान में फोड़े जाएंगे।' रूपाणी भाजपा अध्यक्ष की जिस बात को दोहरा रहे थे कि वो शाह ने साल 2015 में कही थी। शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में कहा था कि अगर किसी भी वजर से बिहार में भाजपा हारती है तो पाकिस्तान में पटाखे फोड़े जाएंगे। बिहार चुनाव में भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा था।
प्रधानमंत्री पहले ही चुनाव प्रचार में कांग्रेस और पाकिस्तान की मिलीभगत की बात कर चुके हैं। मोदी ने एक रैली में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के घर हुई कथित मीटिंग के बारे में कहा था कि इसमें पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री भी शामिल हुए थे। मोदी का आरोप था कि ये मीटिंग गुजरात में अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए की गई थी और पाकिस्तान इसमें कांग्रेस का सहयोग कर रही है।
ये भी पढ़ें: चैरिटी इवेंट की तस्वीर डालने पर ट्रोल हुईं सीएम फडणवीस की पत्नी, कहा, 'मैं हिंदू हूं और...'












Click it and Unblock the Notifications