कौन हैं विजय रूपाणी की बेटी राधिका? जानिए लंदन में क्या करती हैं काम, पिता की परछाई से हटकर बनाई है पहचान
Vijay Rupani Daughter Radhika Rupani: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एयर इंडिया विमान हादसे में सवार 241 लोगों की मौत हो गई है। कुल मौतों की संख्या 265 है। इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। विजय रूपाणी भी इसी फ्लाइट में लंदन जाने के लिए सवार हुए थे।
पीएम मोदी ने 13 जून को विजय रूपाणी के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। हादसे के 3 दिन बाद, 15 जून को विजय रूपाणी की डेड बॉडी की पहचान हो पाई है। क्रैश इतना भीषण था कि फ्लाइट में सवार लोगों का शरीर भी पहचाने लायक नहीं बचा था। DNA सैम्पलिंग के जरिए धीरे-धीरे शवों की पहचान की जा रही है।

राजकोट में उनके पुराने पड़ोसियों का कहना है कि हादसे की खबर मिलते ही मोहल्ले में बेचैनी फैल गई है। एक पड़ोसी ने बताया, "हम सभी बहुत घबराए हुए हैं, लगातार टीवी पर खबरें देख रहे हैं और मोबाइल पर अपडेट ले रहे हैं। ईश्वर से दुआ है कि कोई अनहोनी न हो।"
मिली जानकारी के मुताबिक, विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि बेन पिछले छह महीनों से लंदन में रह रही हैं। बताया गया है कि रूपाणी उन्हें वापस लाने के लिए ही आज लंदन रवाना हो रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ। बता दें, विजय रूपाणी की बेटी राधिका रूपाणी लंदन में अपने पति के साथ रहती हैं।
ये भी पढ़ें: Akash Vatsa: कौन है आकाश वत्स? जिसका दावा- पहले ही भांप लिया था क्रैश हो सकता है एयर इंडिया विमान!
पिता की पहचान से परे, राधिका की अलग छवि
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बेटी राधिका रूपाणी ने न सिर्फ एक राजनीतिक परिवार की सदस्य होने का दायित्व निभाया, बल्कि अपनी शिक्षा और सोच से भी लोगों को प्रभावित किया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट राधिका फिलहाल लंदन में रहती हैं, लेकिन उनके विचार और संवेदनाएं आज भी गुजरात और भारत से जुड़ी हैं।
CA की डिग्री लेकर लंदन तक का सफर
राधिका ने अहमदाबाद के एच.एल. कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम की पढ़ाई की और इसके साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंसी भी की। 2015 में उनकी शादी निमित मिश्रा से हुई, जो खुद भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। शादी के बाद राधिका लंदन में बस गईं। अब वे एक बेटे (शौर्य) की मां हैं और परिवार के साथ जीवन जी रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पोस्ट
2021 में जब विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब राधिका ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि राजनीति में सख्त चेहरे को ही ताकत नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने अपने पिता के विनम्र और जमीन से जुड़े स्वभाव का जिक्र करते हुए सवाल उठाया था, "क्या एक नेता को सख्त दिखना ही जरूरी है?"
एक नई पीढ़ी की आवाज
राधिका रूपाणी का नजरिया बताता है कि नई पीढ़ी किस तरह राजनीति को केवल सत्ता की दौड़ नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का माध्यम मानती है। उनकी बातें इस बात का उदाहरण हैं कि संवेदनशीलता को भी ताकत माना जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Vijay Rupani Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए विजय रूपाणी? क्या-क्या बिजनेस करते थे? जानें सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications