Akash Vatsa: कौन है आकाश वत्स? जिसका दावा- पहले ही भांप लिया था क्रैश हो सकता है एयर इंडिया विमान!
Ahmedabad Plane Crash (Akash Vatsa): अहमदाबाद से लंदन गेटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेक-ऑफ के कुछ ही मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गई। विमान में 242 यात्री सवार थे। अभी तक हताहतों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 120 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच ट्विटर (X) पर एक नाम अचानक चर्चा में आ गया है, वो नाम है ''आकाश वत्स'' का।
आकाश वत्स ने अपने एक्स हैंडल पर दावा किया है कि ''मैं उसी फ्लाइट में था जो अहमदाबाद से लंदन जाने वाली थी -उड़ान भरने से करीब 2 घंटे पहले। मैं दिल्ली से अहमदाबाद इसी विमान से आया था। मैंने फ्लाइट में कुछ असामान्य चीजें नोटिस की थीं, जिसका एक वीडियो भी बनाया था ताकि एयर इंडिया को ट्वीट कर सकूं। मैं और जानकारी देना चाहता हूं। कृपया मुझसे संपर्क करें।'' वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए आकाश वत्स ने कहा कि हां उन्होंने विमान में कुछ अजीब चीजें नोटिस की थी।

आकाश ने एयर इंडिया फ्लाइट के भीतर खराब हालात पर वीडियो भी बनाया था। आकाश का दावा है कि फ्लाइट में काफी अजीब स्थिति थी। फ्लाइट का एसी काम नहीं कर रहा था। विमान का एवी स्क्रीन, टीवी और रिमोट भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। जो घातक घटना से पहले विमान की स्थिति के बारे में चिंता जताते हैं।
उन्होंने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ''मैं उसी फ्लाइट में था और मैं आज रात एयर इंडिया से दिल्ली नहीं जा रहा हूं। मैं एविएशन का जानकार हूं तो मैं चीजों को नोटिस कर सकता हूं, आप क्यों नहीं कर सकते? मुझसे संपर्क करें या आज रात अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मुझसे मिलें।''
आकाश वत्स का ये भी दावा है कि उड़ान संख्या बदल गई थी, इसलिए "लंदन जाने वाली कनेक्टिंग उड़ान वाले यात्रियों को उतरना पड़ा, डिपार्चर गेट पर आना पड़ा और फिर से चढ़ना पड़ा। उन्होंने कहा, "उड़ान संख्या बदल गई थी, इसलिए लंदन जाने वाले यात्रियों को भी उतरना पड़ा और फिर से ट्रांजिट के जरिए उनको जाना पड़ा।"
आकाश वत्स ने कहा-विमान के बाहरी फ्लैप में कुछ असामान्य है
आकाश वत्स ने 13 जून को ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, "...जब विमान ने उड़ान भरी तो मुझे कोई समस्या नहीं दिखी। मुझे लगा कि विमान के बाहरी फ्लैप में कुछ असामान्य है। विशेषज्ञ इसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगे... उड़ान भरने से पहले जब विमान जमीन पर था, तब एसी ठीक से काम नहीं कर रहे थे... क्रूजिंग ऊंचाई पर, मैंने देखा कि फ्लैप का पिछला हिस्सा बार-बार ऊपर-नीचे हो रहा था। हालांकि, कई विमानन विशेषज्ञों ने बताया है कि विमान को बेहतर गति देने के लिए एसी का बंद होना सामान्य बात है। मैंने इसके बारे में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन चालक दल जल्दी में था क्योंकि विमान उड़ान भरने के लिए लगभग तैयार था... एसी चालू होने के बाद भी, इसका तापमान उतार-चढ़ाव करता रहा... यहां तक कि जब हम उड़ान के बाद शटल बस में चढ़े, तो कई अन्य यात्रियों ने कहा कि बस का एसी विमान के एसी से बेहतर काम कर रहा था।"
who is Akash Vatsa:कौन है आकाश वत्स?
एक्स हैंडल के मुताबिक आकाश वत्स एक एंटरप्रेन्योर हैं। ये रेडहील (Redhill) के रहने वाले खुद को बता रहे हैं। ये वेब डिजाइन और डेवलपमेंट से जुड़ी एक वेबसाइट https://www.icwtechnologies.com/ चलाते हैं।
सोशल मीडिया पर आकाश वत्स का ट्वीट वायरल हो गया है, देखें लोग उनके पोस्ट पर क्या कह रहे हैं?
(ये खबर अधिक जानकारी आने के बाद अपडेट की जाएगी)












Click it and Unblock the Notifications