Vijay Rupani Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए विजय रूपाणी? क्या-क्या बिजनेस करते थे? जानें सबकुछ
Vijay Rupani Net Worth: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन (फ्लाइट संख्या AI 171) हादसे का शिकार हो गई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सफर कर रहे थे। विमान में क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा है कि इस हादसे में विजय रूपाणी का निधन हो गया है।
विमान में सवार होने की वजह से सोशल मीडिया पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को लोग याद कर रहे हैं। विजय रूपाणी वर्तमान में पंजाब-चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रभारी थे। विजय रूपाणी पिछले तीन सालों से पंजाब और चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी थे। विजय रूपाणी हाल ही में लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार करने गए थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि विजय रूपाणी कितनी संपत्ति के मालिक हैं, क्या-क्या बिजनेस करते हैं, वर्तमान में किस पद पर हैं?

BJP MP Sambit Patra tweets, "The news of the tragic demise of former Chief Minister of Gujarat and senior member of the BJP family, Vijay Rupani ji, in the unfortunate plane crash in Ahmedabad is extremely painful and heart-wrenching. His departure is an irreparable loss not… pic.twitter.com/QoloSviZhf
— ANI (@ANI) June 12, 2025
Vijay Rupani Net Worth: विजय रूपाणी की संपत्ति?
🔴 विजय रूपाणी ने 2017 के चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 3.4 करोड़ रुपये घोषित की थी। उन्होंने बताया था कि 2016-17 में 18 लाख रुपये का आयकर रिटर्न भरा, जबकि उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी ने 3.37 लाख रुपये का आयकर रिटर्न भरा था।
🔴 विजय रूपाणी के चल संपत्ति की बात करे तो उनके पास 2,10,233 रुपये नकद थे और 74,93,158 रुपये की बैंक में जमा थे। विजय रूपाणी ने 3,00,96,412 रुपये मूल्य के शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश किए हुए थे।
🔴 विजय रूपाणी पर लगभग उस वक्त 82 लाख रुपये का लोन था। उनके ऊपर कोई भी क्रिमिनल केस दर्ज नहीं था। विजय रूपाणी के पास सोने और चांदी के 17,94,672 रुपये के गहने थे। उन्होंने 16,56,122 रुपये की बीमा पॉलिसी है। उनकी कुल चल सपंत्ति 5,43,08,045 रुपये आंका गया है।
🔴 विजय रूपाणी की अचल संपत्तियों में राजकोट में गैर-कृषि भूमि शामिल है, जिसकी कीमत 1,41,76,000 रुपये है। उनके घर की कीमत 2,03,31,000 रुपये है। उनकी सभी अचल सपंत्ति लगभग 3 करोड़ रुपये की है।
Vijay Rupani Business: विजय रूपाणी बिजनेस
विजय रूपाणी एक बिजनेसमैन भी हैं। विजय रूपाणी अपने पिता द्वारा स्थापित एक ट्रेडिंग फर्म रसिकलाल एंड संस में साझेदार हैं। उन्होंने स्टॉक ब्रोकर के रूप में काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications